{"_id":"63d2a0fbc619ec6a3d006db2","slug":"rajasthan-0005-gang-two-members-arrested-for-firing-on-liquor-contractor-in-alwar-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शराब ठेकेदार पर किए 10 राउंड फायर, 0005 गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने पकड़ा, एक नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शराब ठेकेदार पर किए 10 राउंड फायर, 0005 गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने पकड़ा, एक नाबालिग
Thu, 26 Jan 2023 09:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 26 Jan 2023 09:19 PM IST
सार
अलवर पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमन यादव को गिरफ्तार कर एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने वारदात में उपयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले की बानसूर थाना पुलिस ने न्याय विभाग 0005 गैंग के 2 सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों ने बालावास बस स्टैंड के पास शराब ठेकेदार पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी अमन यादव उर्फ प्रधान (18) पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी रामपुरा को गिरफ्तार है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। आरोपियों से वारदात में उपयोग की गई बाइक भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 23 जनवरी की सुबह बालावास बस स्टैंड के पास ऑफिस में बैठे शराब ठेकेदार सुनील कुमार यादव पर दो बाइक से आए चार युवकों ने ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर किए थे। वारदात में सुनील घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची और सीओ सुनील जाखड़ समेत थाना अधिकारी हेमराज सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने शराब ठेके पर एक जिंदा और आठ खाली कारतूस बरामद किए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर 9 सदस्यों की टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन
एसपी गौतम ने बताया कि टीम ने थाना बानसूर, कोटपूतली, प्रागपुरा, बहरोड़ इलाकों में आरोपियों की तलाश की गई और जगह-जगह दबिश दी गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस की टीम आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर बनाए हुए थी। इसी बीच गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अमन यादव को गिरफ्तार कर एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।