फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rain and storm in Bharatpur woman dies after being buried under tree

Bharatpur: तूफानी बारिश में पेड़ गिरा, नीचे दबने से महिला की मौत, निर्माणाधीन मकान गिरने से एक बुजुर्ग घायल

Fri, 09 Jun 2023 10:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 09 Jun 2023 10:17 PM IST
सार

भरतपुर शहर में शुक्रवार को 8 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई। साथ ही 60 घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चली। जिससे शहर में कई पेड़ गिर गए। एक पेड़ के नीचे दबने से मिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Rain and storm in Bharatpur woman dies after being buried under tree
आंधी में गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में तूफानी रफ्तार से हुई बारिश से रूपवास थाना इलाके में एक पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे एक महिला की मौत हो गई। वहीं, शहर के पक्का बाग में एक व्यक्ति के ऊपर निर्माणाधीन दुकान की छत गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को भरतपुर आरबीएम अस्पताल से जयपुर रेफर कर दिया गया है।   

विज्ञापन


जिले के रूपबास  थाना इलाके में मेरथा के रहने वाले हरिशंकर ने बताया कि शुक्रवार को करीब 3 बजे मेरी पत्नी रामवती खेत पर गई थी। अचानक तेज आंधी चली और वह एक पेड़ के नीचे बैठ गई। इस दौरान पेड़ टूटकर रामवती पर गिर गया। नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन




निर्माणाधीन दुकान गिरने से एक मजदूर घायल
मथुरा गेट थाना इलाके के पक्का बाग इलाके में रामखिलाड़ी सैनी की दुकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर 2 बजे आई आंधी से निर्माणाधीन दुकान गिर गई। जिसकी चपेट में आने से नेमचंद सैनी निवासी पक्का बाग बुरी तरह घायल हो गया। वह दुकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। आसपास के लोगों ने टूटी हुई पट्टी के नीचे से निकालकर उसे आरबीएम अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऑडोटोरियम की छत गिरने मची भगदड़  
भरतपुर युवा संस्था की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें बच्चों का मॉडलिंग और डांस का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक दोपहर 2 बजे मौसम ने करवट ली और घने बादल छा गए। 10 मिनट बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश होने के कुछ देर बाद 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने लगी। तेज हवा से अचानक ऑडोटोरियम की छत भरभराकर नीचे गिर गई। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। ऑडोटोरियम में लोग इधर-उधर भागने लगे। 

आयोजनकर्ता कौशल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कार्यक्रम में जब फैशन शो चल रहा था। तब अचानक बारिश के साथ आई तेज़ हवा के कारण ऑडोटोरियम में लगे टीनशेड उड़ने लगे। बहुत आंधी आई, अचानक गिरने की आवाज आई, तो ऑडोटोरियम में भगदड़ मच गई। जिससे भगदड़ में लोग गिरे और भागे। एक लड़की के हाथ में चोट आई है। कार्यक्रम पूरा खराब हो गया। कार्यक्रम के लिए जो LED लगाई थी, वह भीग कर खराब हो गईं। जब ऑडिटोरियम की हालत इतनी खराब थी, तो यूआईटी ने कार्यक्रम करने की क्यों परमिशन दी। ऑडिटोरियम ने 60 हजार रुपए किराए के लिए, 15 हजार सिक्युरिटी ली, और बिजली का चार्ज अलग से देने को कहा गया था। 


60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
शहर में करीब 8MM तक बारिश हुई और 60 घंटे प्रति किलोमीटर के हिसाब से आंधी चली। इसके अलावा जिले के कई इलाकों में हल्की बुंदाबांदी और ओले भी गिरे। शहर के मोरी चार बाग में मुख्य सड़क पर लगा एक पेड़ तेज हवा के कारण टूटकर सड़क पर गिर गया। जिससे वहां जाम लग गया। प्रशासन को सूचना मिलने के बाद वहां जेसीबी की सहायता से पेड़ को सड़क से हटाया गया। इसके अलावा तेज आंधी की चपेट में आने से अलग-अलग इलाकों के 7 लोगों को चोटें आई हैं जो आरबीएम अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed