{"_id":"652237cffc332ba1b101cf67","slug":"rail-traffic-will-be-affected-for-two-days-due-to-signaling-and-repair-work-in-sirohi-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: सिगनलिंग और मरम्मत कार्य के चलते दो दिन प्रभावित रहेगी रेल सेवा; जानिए क्या रहेगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: सिगनलिंग और मरम्मत कार्य के चलते दो दिन प्रभावित रहेगी रेल सेवा; जानिए क्या रहेगा शेड्यूल
Sun, 08 Oct 2023 10:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:32 AM IST
सार
भान्डु मोटीदाउ स्टेशन पर सिगनलिंग और अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे के यातायात में बदलाव किया गया है। इस दौरान कुछ गाड़ियां आंशिक रद्द रहेंगी। कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही पश्चिम रेलवे के भान्डु मोटीदाउ स्टेशन पर सिगनलिंग और अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इस कार्य की वजह से गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेल सेवा 08 अक्टूबर को जोधपुर से आबूरोड तक संचालित होगी। ये रेल सेवा आबू रोड-साबरमती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेल सेवा 09 अक्टूबर को साबरमती से प्रस्थान करेगी और आबू रोड से संचालित होगी। ये रेल सेवा साबरमती-आबू रोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस 07 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर-भीलड़ी-पाटन-मेहसाना होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 19032, योग नगरी ऋषिकेश-साबरमती एक्सप्रेस 07 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर-भीलड़ी-पाटन-मेहसाना होकर संचालित होगी।