{"_id":"6a1d356e6984b2ee2a06939f","slug":"rahul-gandhi-arrives-at-closing-ceremony-of-congress-chintan-shivir-in-pushkar-ajmer-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: कांग्रेस चिंतन शिविर के समापन में पहुंचे राहुल गांधी, जिलाध्यक्षों के परिवार से मिले, खड़गे का दौरा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: कांग्रेस चिंतन शिविर के समापन में पहुंचे राहुल गांधी, जिलाध्यक्षों के परिवार से मिले, खड़गे का दौरा टला
Mon, 01 Jun 2026 01:03 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:03 PM IST
सार
Ajmer: अजमेर के पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल हुए। उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्षों और उनके परिवारों से मुलाकात की।
विज्ञापन
राहुल गांधी का स्वागत करते अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अजमेर जिले के पुष्कर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन एवं संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। वाइल्ड रोज रिसॉर्ट में आयोजित इस शिविर में देशभर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाने का दिया संदेश
शिविर में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने प्रशिक्षण शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जिला अध्यक्षों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
परिवारों से आत्मीय मुलाकात, खिंचवाई तस्वीरें
इस दौरान शिविर में शामिल जिला अध्यक्षों के परिवारजन भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। राहुल गांधी ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से पुष्कर तक जोरदार स्वागत
इससे पहले राहुल गांधी सुबह 10:05 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को पारंपरिक हल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से पुष्कर के लिए रवाना हुए।
ये भी पढ़ें: महंगाई का झटका! राजस्थान में कॉमर्शियल सिलिंडर फिर हुआ महंगा, छह महीने में दाम दोगुने के करीब
खड़गे का दौरा रद्द
गौरतलब है कि चिंतन शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन किसी कारणवश उनका दौरा अंतिम समय में रद्द हो गया। शिविर के समापन के साथ संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई।