{"_id":"65101f42aeb5978884067336","slug":"raghav-parineeti-wedding-in-udaipur-aditya-thackeray-says-no-politics-today-only-ragneeti-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयल मैरिज: 'आज राजनीति नहीं, सिर्फ राघनीति', परी-राघव की शादी के लिए उदयपुर आए आदित्य ठाकरे ने ये क्यों कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉयल मैरिज: 'आज राजनीति नहीं, सिर्फ राघनीति', परी-राघव की शादी के लिए उदयपुर आए आदित्य ठाकरे ने ये क्यों कहा
Sun, 24 Sep 2023 05:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 24 Sep 2023 05:06 PM IST
सार
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल उदयपुर आए आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज राजनीति नहीं, सिर्फ राघनीति। उन्होंने कहा कि मैं उदयपुर आता रहता हूं। आज राघव और परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए यहां आया हूं तो अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
उदयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते आदित्य ठाकरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए आज रविवार को मेहमानों के आने का सिलसिला जारी रहा। इस रॉयल मैरिज में शामिल होने के लिए दोपहर करीब 2 बजे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे भी उदयपुर पहुंचे।
विज्ञापन
उदयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बातकर शादी के बंधंन में बंधने जा रहे जोड़े को बधाई दी। इस दौरान मीडिया ने आदित्य से राजनीति को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि आज राजनीति नहीं, सिर्फ राघनीति। आदित्य ने कहा कि मैं उदयपुर आता रहता हूं। आज राघव और परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए आया हूं तो अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
रॉयल मैरिज: राघव-परिणीति की शादी... 18 बोट्स में निकली बरात, एक क्लिक पर देखें संगीत और विवाह में आए मेहमानों की तस्वीरें
विज्ञापन
बतादें कि परी और राघव की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह भी अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा आज सुबह परिणीति का लहंगा लेकर उदयपुर आए। इसके अलावा परिणीति की करीबी दोस्त और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी आज उदयपुर आईं हैं।