Rape in Jaipur: पीटी शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, बहन से छेड़छाड़ की तो पीड़िता ने बताई काली करतूत
जयपुर में एक पीटी शिक्षक ने छात्रा से स्कूल में दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में पीटी शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिक्षक ने कक्षा नौवीं की छात्रा को स्कूल के खाली कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी बहन के साथ भी ज्यादती की। जिसके बाद पीड़िता ने घरवालों को शिक्षक की करतूत बता दी।
पुलिस के अनुसार लड़की के चाचा ने एफआईआर दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि आरोपी शिक्षक लड़की को एक खाली क्लासरूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के अनुसार जब वह दसवीं कक्षा में थी, तब आरोपी ने उसके साथ फिर से बलात्कार किया था। पांच मार्च को जब शिक्षिक ने पीड़िता की बहन से छेड़खानी की तो वह टूट गई और अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई।
पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद लड़की डरी हुई और परेशान थी। इसके बाद उसने स्कूल छोड़ दिया और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। जब उसी शिक्षिक ने इस लड़की की बहन के साथ छेड़खानी की तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने कहा कि दोनों लड़कियों के बयान दर्ज किए जाएंगे और फिर आगे की कार्रवाई होगी।