फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Protesting against the order of not giving session marks students demonstrated at Karaurli Collectorate

Karauli News: सत्रांक नहीं देने के आदेश के विरोध, छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

Thu, 29 Feb 2024 03:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 29 Feb 2024 03:41 PM IST
सार

छात्र नेता धर्म मीणा ने बताया कि शैक्षणिक गतिविधि के आधार पर विद्यालय द्वारा छात्रों को सत्रांक प्रदान किए जाते हैं। शिक्षा निदेशक द्वारा छात्रों को पूरे सत्रांक नहीं देने के आदेश से शिक्षक और छात्रों में भारी रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
Protesting against the order of not giving session marks students demonstrated at Karaurli Collectorate
छात्रों ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा निदेशालय द्वारा छात्रों को पूरे सत्रांक नहीं देने के आदेश के विरोध में छात्रों ने करौली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शिक्षा निदेशक का पुतला फूंककर छात्रों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के जरिए शिक्षा निदेशक द्वारा जारी किया गया आदेश वापस लेने की मांग की गई है।

विज्ञापन


छात्र नेता धर्म मीणा और मोहित ने बताया कि शैक्षणिक गतिविधि के आधार पर विद्यालय द्वारा छात्रों को सत्रांक प्रदान किए जाते हैं। शिक्षा निदेशक द्वारा छात्रों को पूरे सत्रांक नहीं देने के आदेश से शिक्षक और छात्रों में भारी रोष व्याप्त है। कई बार छात्र अर्द्ध वार्षिक परीक्षा तक पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन, वार्षिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। 
विज्ञापन


छात्रों को सत्रांक टेस्ट, अर्द्ध वार्षिक परीक्षा, उपस्थिति और प्रोजेक्ट वर्क आदि में प्रदर्शन के आधार पर भेजे जाते हैं। ऐसे में विभाग द्वारा छात्रों को पूरे सत्रांक नहीं देने का आदेश तुगलकी फरमान है। साथ ही सत्रांक देने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई से भी शिक्षक और छात्रों में रोष व्याप्त है। छात्रों ने आदेश के विरोध में सिटी पार्क के सामने प्रदर्शन कर शिक्षा निदेशक का पुतला फूंका। बाद में रैली के रूप में छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। छात्रों ने ज्ञापन सौंप कर आदेश को शीघ्र वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed