{"_id":"e5f4de8a-533e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"protest-of-rape-victim-on-cm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार पीड़िता का मुख्यमंत्री निवास पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कार पीड़िता का मुख्यमंत्री निवास पर धरना
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 31 Dec 2012 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गैंगरेप की घटना के बाद न्याय को लेकर उठ रही आवाजों के बीच एक बलात्कार पीड़िता भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवासी के बाहर न्याय पाने के लिए धरने पर बैठी है। इस युवती की मांग है कि उसके साथ हुये दुष्कर्म के मामले की जांच जिले से बाहर कराई जाये।
विज्ञापन
बीकानेर से आई युवती ने मुख्यमंत्री निवास के बाहर सुबह करीब चार बजे से मौन धरना शुरू कर दिया है। महिला हाथ में न्याय की मांग को लेकर होर्डिंग लेकर बैठी हुई है। वह मांग पूरी नहीं होने तक सीएम हाउस के सामने धरना जारी रखने पर अड़ी हुई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि महिला ने बीकानेर के कोटगेट थाना इलाके में कुछ लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच को लेकर महिला ने पहले भी मुख्यमंत्री को जनसुनवाई में मिलने का दावा किया था। महिला ने इसके बाद अधिकारियों पर कई बार जनसुनवाई में मुख्यमंत्री से नहीं मिलने देने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन