{"_id":"6501ce32c8066fb4500c4db1","slug":"protest-against-udyanidi-in-ajmer-bjp-leaders-burnt-effigy-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा नेता बंजारा बोले- हमारी खामोशी को कमजोरी मत समझना, उद्यानिधि का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा नेता बंजारा बोले- हमारी खामोशी को कमजोरी मत समझना, उद्यानिधि का पुतला फूंका
Wed, 13 Sep 2023 08:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:28 PM IST
सार
भाजपा नेता गोपाल बंजारा ने कहा कि सनातन धर्म को कोई खत्म नहीं कर सकता। ये हजारों साल से पृथ्वी पर है और रहेगा। हमारी खामोशी को हमारी कमजोरी मत समझो। बंजारा ने कहा कि लोकतंत्र में सबको आजादी है, लेकिन किसी धर्म के खिलाफ गलत बोलने का अधिकार किसी को नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदय निधि के सनातन धर्म पर दिए गए बयान के विरोध में अजमेर में भाजपा नेताओं ने उनका पुतला फूंका। शहर के महावीर सर्किल पर भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल बंजारा के नेतृत्व में उदयनिधि का विरोध किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान गोपाल बंजारा ने कहा कि सनातन धर्म को कोई खत्म नहीं कर सकता। ये हजारों साल से पृथ्वी पर है और रहेगा। हमारी खामोशी को हमारी कमजोरी मत समझो। बंजारा ने कहा कि लोकतंत्र में सबको आजादी है, लेकिन किसी धर्म के खिलाफ गलत बोलने का अधिकार किसी को नहीं है। जो भी पार्टी या नेता धर्म के खिलाफ बोलेगा आने वाले चुनाव में जनता उसे जवाब देगी।
विज्ञापन
बंजारा ने कहा कि उधयानिधि और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को सनातन धर्मियों से माफी मांगनी चाहिए, उन्हें आने वाले समय में जनता चुनाव में जवाब देगी। प्रदर्शन करने वालों में संदीप तंवर, पप्पन, राजेश पंवार, रामपाल, भागचंद, शेरू भाई, रामस्वरूप लोहार, पप्पू जेठालाल, नवल सिंह, हनुमान सिंह, नरेश मिट्ठू, रणवीर सिंह, त्रिलोक, मुकेश, राजेश बनी, गोपाल दिनेश, मोनू आदि कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
विज्ञापन