{"_id":"64ca620c222439b7ee022cdb","slug":"protest-against-nuh-violence-in-bharatpur-vhp-rss-and-bajrang-dal-activists-burn-effigy-of-terrorism-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नूंह हिंसा का भरतपुर में विरोध, VHP, RSS और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जलाया आतंकवाद का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नूंह हिंसा का भरतपुर में विरोध, VHP, RSS और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जलाया आतंकवाद का पुतला जलाया
Wed, 02 Aug 2023 07:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Aug 2023 07:32 PM IST
सार
बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम सैंथरा ने कहा कि नूंह में ब्रज मंडल यात्रा पर पथराव और फायरिंग की गई। हम चेतावनी देते हैं कि अगर हिन्दू धार्मिक यात्राओं में इस प्रकार हिंसा की गई तो उसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
नूंह हिंसा का भरतपुर में विरोध।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में भरतपुर जिले में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिले के लक्ष्मण मंदिर चौराहे पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 'इस्लामिक आंतकवाद' का पुतला दहन कर विरोध जताया। साथ ही जय श्री राम और जय वीर बजरंगी के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन
बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम सैंथरा ने कहा कि नूंह में ब्रज मंडल यात्रा पर पथराव और फायरिंग की गई। घटना में दो खाकी वर्दी वालों की मौत हो गई। इससे हिंदुओं में रोष है। हम चेतावनी देते हैं कि अगर हिन्दू धार्मिक यात्राओं में इस प्रकार हिंसा की गई तो उसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर आरएसएस के विभाग प्रमुख सिद्वार्थ फौजदार ने 'इस्लामिक आतंकवाद' फैलाने वाले लोगों को चेतावनी है कि हिंदू धार्मिक यात्राओं में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, आरएसएस के प्रांत प्रमुख नरेश खंडेलवाल ने कहा कि 'इस्लामिक आतंकवाद' के गुर्गे देश में अवैध गतिविधियां चला रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इन लोगों को संरक्षण देती है। अगर कांग्रेस ने इन्हें संरक्षण देना बंद नहीं किया, तो हिंदू समाज आगामी चुनावों में कांग्रेस को जवाब देगा।
विज्ञापन