फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   protest against Agnipath Scheme Clash between police and AAP workers outside BJP headquarters

Agnipath Scheme: भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन से आप को पुलिस ने रोका, झड़प, कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां

Mon, 20 Jun 2022 03:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 20 Jun 2022 03:01 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने से पुलिस ने रोक दिया। पुलिस पहले ही आप के प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंच गई और नेताओं को पाबंद कर दिया।

विज्ञापन
protest against Agnipath Scheme Clash between police and AAP workers outside BJP headquarters
जयपुर में आप कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प - फोटो : Social Media

विस्तार

देशभर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया जा रहा है। ऐसे में राजस्थान आम आदमी पार्टी भी सोमवार को भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में थी लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर ही रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और आप कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की और हल्की झड़प भी हुई।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के पहले ही पुलिस आप के प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंच गई और पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पाबंद कर दिया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस के रोकने के बाद भी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय जाने पर अड़ गए। वहीं पुलिस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ता अपने पार्टी के कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठ गए।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी के खिलाफ अग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिस और आप कार्यकर्ता के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद आक्रोशित आप कार्यकर्ताओं ने पुलिस को गिरफ्तारियां दी। पुलिस आप के कार्यकर्ताओं को बस में भरकर थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed