फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Priyanka Gandhi Vadra will hold a public meeting in Niwai today

Rajasthan: प्रियंका गांधी वाड्रा आज निवाई में करेंगी जनसभा; मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कार्यक्रम रद्द

Sun, 10 Sep 2023 09:22 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Sep 2023 09:22 AM IST
सार

प्रियंका पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ सुबह रणथंभौर नेशनल टाइगर पार्क विजिट पर निकलीं। सफारी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा का आज टोंक जिले के निवाई विधानसभा क्षेत्र के झिलाय गांव में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra will hold a public meeting in Niwai today
परिवार के साथ टाइगर सफारी के लिए जातीं प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार सहित इन दिनों रणथंभौर भ्रमण पर हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ आज सुबह की पारी में रणथंभौर नेशनल टाइगर पार्क के भ्रमण के लिए निकली हैं।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी के साथ उनके पति बिजनेस मैन रॉबर्ट वाड्रा और बच्चे भी रणथंभौर नेशनल पार्क के भ्रमण पर हैं। रणथंभौर नेशनल पार्क के बाहरी जोन में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ टाइगर सफारी कर रही हैं। इससे पहले भी प्रियंका गांधी बच्चों और पति रॉबर्ड वाड्रा के रणथंभौर नेशनल पार्क भ्रमण कर चुके हैं। 
विज्ञापन


पहली शिफ्ट में सफारी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा का आज टोंक जिले के निवाई विधानसभा क्षेत्र के झिलाय गांव में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसमें सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के मौजूदा विधायक प्रशांत बैरवा के समर्थन में यह जनसभा रखी गई है। प्रशांत बैरवा का टिकट फिर से पक्का माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का सवाई माधोपुर आने का कार्यक्रम रद्द
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सवाई माधोपुर आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। आज सीएम का हेलीकॉप्टर से सुबह 9:40 बजे सवाईमाधोपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। सीएम का राजीव गांधी संग्रहालय में विजन 2030 को लेकर बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम था। इसके बाद प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत को हेलीकॉप्टर से निवाई जाना था, लेकिन ऐन वक्त पर सीएम का कार्यक्रम रद्द हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed