फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Priyanka Gandhi Vadra reached Sawai Madhopur to see Tiger in Ranthambore

Sawai Madhopur: रणथम्भौर में टाइगर की अठखेलियां देखने पहुंचीं प्रियंका गांधी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Fri, 05 May 2023 02:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 May 2023 02:00 PM IST
सार

प्रियंका गांधी वाड्रा रणथम्भौर नेशनल टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करेंगी और टाइगर समेत वन्यजीवों की अठखेलियां भी देखेंगी। सात मई तक रणथम्भौर में ही रुकने की है योजना।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra reached Sawai Madhopur to see Tiger in Ranthambore
रणथम्भौर नेशनल टाइगर रिजर्व - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बीती देर रात भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जयपुर से सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंचीं। प्रियंका यहां रणथम्भौर स्थित पांच सितारा होटल में ठहरी हैं। उनका यहां सात मई तक रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा रणथम्भौर नेशनल टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करेंगी और टाइगर समेत वन्यजीवों की अठखेलियां भी देखेंगी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने निजी कार्यक्रम के तहत रणथम्भौर दौरे पर पहुंची हैं। वे यहां रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे क्षेत्र स्थित होटल शेर बाग में रुकी हैं। उनके साथ परिवार के सदस्य और मित्र भी दौरे पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रणथम्भौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
भारी पुलिस लवाजमे के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा को होटल पहुंचाया गया। प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। सुरक्षा की दृष्टि से होटल के आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

सांसद किरोड़ी लाल मीणा, बीजेपी और बजरंग दल पर नजर
सूत्र बताते हैं कि कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात चुनाव के दौरान कहने के बाद कांग्रेस पर बीजेपी लगातार आक्रामक हो रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा के रणथम्भौर दौरे के दौरान बीजेपी, बजरंग दल या सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रियंका गांधी को काले झंडे दिखाए जाने की संभावनाओं के भी इनपुट्स हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। चुनावी साल को देखते हुए गहलोत सरकार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव को अपने प्रदेश में पूरा प्रोटेक्शन देकर चल रही है। सूत्र यह भी बताते हैं कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा, बजरंग दल और बीजेपी के संगठनों के मूवमेंट पर इंटेलिजेंस एजेंसियों की पूरी नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed