फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Prime Minister Narendra Modi virtually inaugurated the medical college

Dholpur: प्रधानमंत्री ने वर्चुअली किया धौलपुर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, राजस्थान प्रदेश में अब 35 कॉलेज

Thu, 27 Jul 2023 06:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 27 Jul 2023 06:18 PM IST
सार

सीकर दौरे के दौरान प्रधामंत्री ने करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र में दो मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान ख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुट में शामिल विधायक शोभारानी कुशवाह का कार्यक्रम में पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi virtually inaugurated the medical college
मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली उद्घाटन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को धौलपुर के बाड़ी सड़क मार्ग स्थित नए मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन कर दिया। करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र में दो मेडिकल कॉलेज का पीएम ने उद्घाटन किया। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों समेत भाजपा से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाह भी कार्यक्रम में पहुंच गई। कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी भी विधायक ने कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुट में शामिल विधायक शोभारानी कुशवाह का कार्यक्रम में पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को 157 मेडिकल कॉलेज दिए हैं। जिनमें राजस्थान प्रदेश में अब 35 मेडिकल हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़ी सौगात दो मेडिकल कॉलेज करौली धौलपुर संसदीय क्षेत्र को देकर दी है। उन्होंने कहा भारत सरकार प्रत्येक देशवासी के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दी गई बजट घोषणा के अनुरूप मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज भी खोले जाएंगे। 
विज्ञापन


राज्य सरकार 40 एवं केंद्र सरकार ने 60% योगदान दिया
उन्होंने बताया 40, 60% का रेट है। राज्य सरकार 40 एवं केंद्र सरकार ने 60% योगदान दिया है। उन्होंने बताया धौलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 225 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। जिसका भव्य भवन बनकर तैयार खड़ा है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए भी मेडिकल कॉलेज वरदान साबित होगी। धौलपुर मेडिकल कॉलेज में पिछले साल से सो सीट पर मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हो चुकी है। हॉस्पिटल में 400 बेड की व्यवस्था की गई है। मंत्री ने कहा धौलपुर में कॉलेज की स्थापना होने से पड़ोसी स्टेट मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की संख्या मात्र दस थी
उन्होंने कहा वर्ष 2013 से पहले राजस्थान में मेडिकल कॉलेज की संख्या मात्र 10 रही थी। लेकिन वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों की बदौलत मेडिकल कॉलेजों की संख्या 35 हो चुकी है। उन्होंने कहा वर्ष 2017 में एमबीबीएस सीट मात्र 1750 रही थीं, लेकिन वर्तमान में संख्या बढ़कर 5575 हो गई हैं। मेडिकल कॉलेज भवन का केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीण पवार समेत क्षेत्रीय सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा एवं भाजपा से निष्कासित विधायक सोभारनी कुसवाह ने फीता काटकर किया।

बबीजेपी से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाह भी शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेडिकल कॉलेज का किए गए वर्चुअल उद्घाटन में कांग्रेस का एक भी विधायक शामिल नहीं हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट में शामिल भाजपा से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाह कार्यक्रम में पहुंच गई। विधायक शोभारानी कुशवाह के कार्यक्रम में पहुंच जाने से सियासी गुफ्तगू भी शुरू हो गई। विधायक शोभारानी कुशवाह बीजेपी के किसी भी कार्यक्रम में शिरकत करने नहीं पहुंच रही थी।


हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ने वाले थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई थी। मुख्यमंत्री के ट्वीट पर पीएमओ से भी रीट्वीट हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर स्वास्थ्य का हवाला दिया। प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वस्थ होने की कामना भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed