{"_id":"641be6b33707a458620eeab6","slug":"priest-killed-by-ax-attack-on-churu-bypass-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: बाईपास पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर पुजारी की हत्या, पहले से घात लगाकर बैठे थे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: बाईपास पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर पुजारी की हत्या, पहले से घात लगाकर बैठे थे हमलावर
Thu, 23 Mar 2023 11:12 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:12 AM IST
सार
बाजार में दिनदहाड़े व्यापारी पर तेजाब डालने के आरोपियों को अभी राजगढ़ पुलिस गिरफ्तार भी नहीं कर पाई थी कि सप्ताह में दूसरी घटना को बदमाशों ने अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
महावीर प्रसाद का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
चूरू के सादुलपुर में चूरू बाईपास पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमला कर एक पुजारी को मौत के घाट उतार दिया गया। हादसे में पुजारी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में हिसार रेफर कर दिया गया है। घटना चूरू हाईवे पर स्थित टी प्वाइंट पर पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सादुलपुर के बाघदास मंदिर के पुजारी और ज्योतिषाचार्य महावीर प्रसाद और उनका बेटा श्रीकांत अमरपुरा धाम चूरू से बुधवार शाम को राजगढ़ लौट रहे थे। चूरू बाईपास से शहर के जाने-माने ज्योतिषाचार्य एवं प्राचीन मदन मोहन बाघदास मंदिर के पुजारी महावीर प्रसाद शास्त्री बुधवार को चूरू ओर से राजगढ़ लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार चूरू बाईपास के पास पहले से जीप लिए लखलान निवासी विक्रम सिंग खड़ा था। जहां आरोपियों ने पुजारी की वैन को टक्कर मार दी। इसके बाद पुजारी और उसके बेटे पर हमला कर दिया। हमले पुजारी महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटा श्रीकांत गंभीर घायल हो गया। निजी हॉस्पिटल की हड़ताल के चलते घायलों को एंबुलेंस के जरिए राजकीय सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया। वहां पर महावीर शास्त्री को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि श्रीकांत को हिसार रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थाना अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या का मामला लग रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद एवं जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति का खुलासा हो सकेगा।