{"_id":"65cc4d3ebc83681b70000289","slug":"president-draupadi-murmu-reached-dausa-to-visit-mehndipur-balaji-mandir-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Murmu: मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने दौसा पहुंची राष्ट्रपति, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Murmu: मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने दौसा पहुंची राष्ट्रपति, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Wed, 14 Feb 2024 10:48 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:48 AM IST
सार
President Draupadi Murmu: मेहंदीपुर बालाजी सरकार के दर्शन करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौसा पहुंच गईं हैं।राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौसा पहुंचीं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दौरे पर हैं। वे मंगलवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर पहुंची थीं। यहां से बुधवार को रवाना होकर दौसा पहुंची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौसा में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करेंगी। इसे लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रहीं थीं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर बालाजी मंदिर की विशेष सजावट की गई है। मंदिर के गर्भगृह को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। शिव परिवार, हनुमानजी और समुद्र मंथन समेत कई झांकियां भी मंदिर परिसर में सजाई गई हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। बालाजी क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के 1200 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के काफिले के बीच में पड़ने वाले कुछ रास्तों को सील भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
रिहर्सल कर लिया सुरक्षा का जायजा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने रिहर्सल किया है। बुलेट प्रूफ गाड़ियों के काफिले के साथ हेलीपैड से लेकर बालाजी मंदिर तक रिहर्सल कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 21 से लेकर बालाजी मोड़ तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। रिहर्सल के दौरान कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं की मंदिर में एंट्री भी बंद कर दी गई थी।