फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   praveen togadia says BJP has made an office of 500 crores, Ram is still sitting in the tent

भाजपा ने 500 करोड़ का ऑफिस बना लिया, राम अभी भी तंबू में बैठे हैं : तोगड़िया

Mon, 01 Oct 2018 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Updated Mon, 01 Oct 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
praveen togadia says BJP has made an office of 500 crores, Ram is still sitting in the tent
प्रवीण भाई तोगड़िया
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में 500 करोड़ का दफ्तर बना लिया और राम अभी भी तंबू में बैठे हैं। इस बात का दुख होता है और यही मेरी नाराजगी है।
विज्ञापन

 
तोगड़िया ने जयपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपने नए दफ्तर बनाने का ध्यान रखा लेकिन राम मंदिर का नहीं। उन्होंने कहा कि देश में हर व्यक्ति की प्रतिष्ठा की इज्जत होनी चाहिए जो अब नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार को कहा था कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने खुद उनसे कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण इसी संसद में कानून बनाकर किया जाना चाहिए, लेकिन बाद में वे भी इस मुद्दे पर शांत हो गये। आरएसएस की सोच में आया यह बदलाव करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने शुक्रवार को शाम अमर उजाला से बात करते हुए हिंदू नेता तोगड़िया ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद सबको यह उम्मीद थी कि अब संसद में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जायेगा। लेकिन समय बीतने लगा और इस मुद्दे पर कोई पहल नहीं होती दिखी तब उन्होंने इस मुद्दे को उठाना शुरू किया।

तोगड़िया ने कहा कि वे अपने साथ आठ-दस प्रमुख लोगों को साथ लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मिले थे। भागवत ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया था कि इसी संसद में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा, लेकिन उन्हें कुछ दिन धैर्य रखने के लिए कहा गया। तोगड़िया के मुताबिक बाद में सभी इस मुद्दे पर बदल गये और राम मंदिर के निर्माण के लिए अदालत की बात मानने की बात कही जाने लगी।

तोगड़िया ने कहा कि राममंदिर का मुद्दा तो 1950 से ही अदालतों के चक्कर काट रहा है। अगर अदालत की बात ही माननी थी तो राम मंदिर आंदोलन में सैकड़ों लोगों की बलि क्यों चढ़ाई गई? चुनावी भाषणों में बार-बार यह क्यों कहा गया कि राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाना चाहिए और कानून बनाने के लिए सरकार बदलनी चाहिए। आज जब हिंदू जनता ने आपके हाथ में सरकार सौंप दी है तब आप अपने वायदे से मुकर क्यों रहे हैं? क्या यह उस हिंदू जनता के साथ विश्वासघात नहीं है? 

मैं नहीं बदलता, इसीलिए मुझे बदल दिया गया

फायरब्रांड हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि समय के साथ विचारधारा में बदलाव की बात मैंने सुनी थी, लेकिन सत्ता के साथ विचारधारा में बदलाव होते हमने पहली बार देखा। उनके मुताबिक चूंकि राम मंदिर के मुद्दे पर वे अपने स्टैंड से अलग होने को तैयार नहीं थे, इसी कारण से उन्हें बदल दिया गया। 


21 अक्टूबर को अयोध्या कूच की तैयारी

तोगड़िया के मुताबिक, इस सरकार को उसका जनता से किया वायदा याद दिलाने के लिए वे आगामी 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या के लिए मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पूर्णतः अहिंसक होगा। इस प्रदर्शन में लाखों लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed