{"_id":"6496e1523c5b79a1980f2756","slug":"pratapgarh-crime-four-youths-arrested-for-bargaining-70-grams-of-brown-sugar-indigo-car-and-bike-seized-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh Crime: 70 ग्राम ब्राउन शुगर की सौदेबाजी करते चार युवक गिरफ्तार, इंडिगो कार और एक बाइक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh Crime: 70 ग्राम ब्राउन शुगर की सौदेबाजी करते चार युवक गिरफ्तार, इंडिगो कार और एक बाइक जब्त
Sat, 24 Jun 2023 05:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2023 05:58 PM IST
सार
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने 70 ग्राम ब्राउन शुगर की सौदेबाजी करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से इंडिगो कार और एक बाइक जब्त की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ की डीएसटी और थाना अरनोद पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर शुक्रवार को ब्राउन शुगर की सौदेबाजी कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 70 ग्राम ब्राउन शुगर और घटना में प्रयुक्त इंडिगो विस्टा कार और एक बाइक जब्त की गई।
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी अमित कुमार ने बताया, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी भागचंद मीणा और सीओ सुदर्शन पालीवाल के निर्देश पर थाना अरनोद पर एसएचओ मुंशी मोहम्मद पठान और डीएसटी प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आ सूचना संकलित की गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को गठित टीम द्वारा साइबर सेल की तकनीकी सहायता के आधार पर नाकाबंदी के दौरान सरहद चुपना के पास दिवाला फंटा पर बाइक व कार सवार चार युवकों फरदीन कुरैशी पुत्र लतीफ खान (19 साल) और सद्दाम कुरैशी पुत्र रफीक खान (26 साल) निवासी जिला रतलाम एमपी और अभियुक्त आदिल खान पुत्र शाहनवाज (19 साल), शाहरूख पुत्र शरफराज (20 साल) निवासी कोटडी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ को डिटेन किया गया।
विज्ञापन
70 ग्राम ब्राउन शुगर मिलने पर चार अभियुक्त गिरफ्तार...
तलाशी में 70 ग्राम ब्राउन शुगर मिलने पर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार और बाइक जब्त की गई। पूछताछ में इन्होंने कोटडी निवासी नयुम खान से ब्राउन शुगर लाना बताया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।