{"_id":"6417ecd09afc5a6a490995b6","slug":"poonia-arrived-in-amer-to-take-stock-of-bad-crops-due-to-hailstorm-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amer: ओलावृष्टि से खराब फसल का जायजा लेने पहुंचे पूनिया, बोले- किसानों को जल्द राहत और संबल दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amer: ओलावृष्टि से खराब फसल का जायजा लेने पहुंचे पूनिया, बोले- किसानों को जल्द राहत और संबल दे सरकार
Mon, 20 Mar 2023 10:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:55 AM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सोमवार सुबह खेतों में पहुंचे। उन्होंने भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन
डॉ. सतीश पूनियां
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की तबाही होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की पीड़ा जानने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक डॉ. सतीश पूनियां सोमवार सुबह अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर के गांवों में फसलों के नुकसान की स्थिति देखने पहुंचे और किसानों से पूरे हालात की जानकारी ली।
विज्ञापन
डॉ. पूनियां ने कहा कि इतनी तीव्रता के साथ ओलावृष्टि हुई है कि फसल पूरे तरीके से नष्ट हो चुकी हैं और किसान भाइयों को भारी नुकसान हुआ है, राज्य सरकार से आग्रह है कि जल्द फसल खराबे का आकलन करवाकर किसानों को मुआवजे के रूप में राहत और संबल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल नष्ट, पशुओं की भी मौत हुई
सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान का किसान खेती के लिए बहुत जद्दोजहद करता है, प्रकृति की मार झेलता है, भारी बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आमेर विधानसभा क्षेत्र के राजारामपुरा सहित विभिन्न गांवों में ओलावृष्टि से खेतों में लहलहाती फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से तमाम किसानों के पशुओं की भी मौत हुई है। राज्य सरकार का युगधर्म है कि फसलों और पशुओं को हुए नुकसान का आंकलन करवाकर जितनी जल्दी हो सके किसानों को मुआवजा राशि देना सुनिश्चित करें।