फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Politics: Terminated Minister Rajendra Gudha said- I will speak in Rajasthan Assebly on monday,

Politics: बर्खास्त मंत्री गुढ़ा बोले-सोमवार को विधानसभा में करूंगा सारी बातें, राजस्थान महिला रेप में नंबर-1

Sat, 22 Jul 2023 10:55 AM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 10:55 AM IST
सार

मंत्री पद से बर्खास्त राजेंद्र गुढ़ा ने पहली प्रतिक्रिया देकर कहा-मैं सोमवार को विधानसभा में सारी बातें करूंगा। राजस्थान महिला दुष्कर्म में देश में पहले नंबर पर है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है, आरपीएससी पेपर आउट होने से नौजवान परेशान हैं। 

विज्ञापन
Politics: Terminated Minister Rajendra Gudha said- I will speak in Rajasthan Assebly on monday,
बर्खास्त मंत्री गुढ़ा बोले-सोमवार को विधानसभा में करूंगा सारी बातें, राजस्थान महिला रेप में नंबर-1 - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा- यह काफी दुखद है कि राजस्थान महिला दुष्कर्म में देश के अंदर पहले नंबर पर है। कानून व्यवस्था की जो स्थिति है आरपीएससी के रोज पेपर आउट हो रहे हैं। नौजवान परेशान हैं। इस सरकार की स्थिति तो ठीक नहीं है। सच बात बोलना और सच बात बोलने के बाद सुधार करने के बजाय ये करना.... गुढ़ा बोले-यह सरकार तो 5 साल तक अल्पमत में थी, लेकिन हमने राजस्थान की जनता के हित के लिए और भले के लिए साथ दिया। हमने सोचा कि राजस्थान की जनता के हितों का मजबूत सरकार रहेगी और फैसला करेगी ,लेकिन जिस तरीके से नौजवानों और महिलाओं के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति हुई। हमने जो सोचा था वो नहीं हुआ। अब मैं सोमवार को विधानसभा में जा रहा हूं यह सारी बातें मैं वहां पर करूंगा।
विज्ञापन


मैं नहीं मानता सचिन पायलट की मुख्यमंत्री से सेटिंग हो गई-गुढ़ा

एक सवाल का जवाब देते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने कहा- मैं यह नहीं मानता कि मुख्यमंत्री जी से सचिन पायलट की सेटिंग हो गई। ऐसी कोई बात नहीं है। सचिन पायलट स्वर्गीय राजेश पायलट साहब के टाइम से कांग्रेस में थे, आज भी हैं और वो आगे भी रहेंगे। वो उनकी राजनीति है। बाकी वो पार्टी में किस तरह से काम करते हैं, सभी देखेंगे। 
विज्ञापन


मुझे लगा महिलाओं काे साथ ठीक नहीं हो रहा, तो वो बोला- गुढ़ा

राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में दिए गए अपने बयान और बर्खास्तगी के बाद कोई दूसरी पार्टी जॉइन करने की चर्चाओं पर कहा-नहीं ये आगे की बाते हैं। आदमी को जो सच लगे। मुझे जो सही लगा, वह मैंने किया।  मुझे लग रहा था पायलट साहब के साथ ठीक नहीं हो रहा, तो वो बोला। मुझे आज लग रहा है कि महिलाओं के साथ ठीक नहीं हो रहा, तो वो बोला। मुझे लगा कि यूथ -नौजवानों के साथ ठीक नहीं हुआ, तो आरपीएससी के खिलाफ बोला। मुझे यह ठीक लगा कि भ्रष्टाचार हो रहा है और सरकार उसको कंट्रोल नहीं कर पा रही है तो वह बोला। अब क्या होगा यह तो उनसे पूछो आप ?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed