{"_id":"645286f68445f037730d5318","slug":"politics-pm-modi-targets-rajasthan-congress-gehlot-govenment-for-jaipur-bomb-blast-case-in-karnataka-election-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics:पीएम मोदी ने कर्नाटक चुनाव में गहलोत सरकार को घेरा, कहा-जयपुर धमाकों के दोषी जेल से छूट गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics:पीएम मोदी ने कर्नाटक चुनाव में गहलोत सरकार को घेरा, कहा-जयपुर धमाकों के दोषी जेल से छूट गए
Wed, 03 May 2023 11:00 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Wed, 03 May 2023 11:00 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। मोदी ने बजरंग बलि के 6 बार जयकारे लगवाए। बजरंग दल पर कांग्रेस के आरोपों का इस तरह मोदी ने सियासी जवाब दिया।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दक्षिण कर्नाटक के मुदबिदारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार आतंक के आकाओं को बचाती है। तुष्टीकरण को बढ़ाती है। राजस्थान में कुछ साल पहले बम धमाका हुआ था। जिसमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए। आप कल्पना कीजिए कितना भयंकर षड्यंत्र हुआ होगा। वहां की कांग्रेस सरकार की पुलिस ने ऐसा काम किया कि धमाका करने वाले सारे के सारे दोषी निर्दोष होकर जेल से छूट गए। उनको सजा नहीं दिलवाई गई। तुष्टिकरण की यही नीति कांग्रेस किनएकमात्र पहचान है। क्या ऐसी कांग्रेस पार्टी को आप कर्नाटक में आने देंगे ?
पोलिंग बूथ में बटन दबाते ही जय बजरंग बलि बोलकर कांग्रेस को सजा देना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की जनता से कहा कि पोलिंग बूथ में बटन दबाते ही जय बजरंग बलि की बोलकर कांग्रेस को सजा देना। कर्नाटक में कांग्रेस के चुनावी मेनिफेस्टो में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कहे जाने पर मोदी ने यह सियासी निशाना लगाया। कर्नाटक के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी का यह संदेश राजस्थान तक लोगों ने देख और सुन लिया है। राजस्थान में भी इसी साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी साथ ही विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में माना जा रहा है प्रधानमंत्री मोदी ने एक साथ कई चुनावी राज्यों को कर्नाटक से साधा है।
क्या है पूरा मामला ?
13 मई 2008 को जयपुर में 8 सीरियल ब्लास्ट हुए थे। जिसमें 71 लोगों की मौतें हुई थीं। जबकि 185 लोग घायल हुए थे। मामले में निचली अदालत से दोषी ठहराए गए 5 लोगों ने राजस्थान हाईकोर्ट में आदेश के खिलाफ याचिका लगाई थी। राजस्थान हाईकोर्ट में राज्य सरकार की कमजोर पैरवी करने के कारण फरवरी में सभी आरोपियों को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। राजस्थान बीजेपी ने इसे कांग्रेस सरकार की लापरवाही और तुष्टिकरण करार दिया।
विज्ञापन
फिर पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर बीजेपी ने जहां जयपुर में विरोध मार्च निकला और सभा की। जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट मामले के पीड़ित परिवारों ने बीजेपी के सहयोग से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की है। जबकि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पैरवी कर रहे वकील को हटाकर सुप्रीम कोर्ट में फिर से याचिका दायर करने की बात कही।