फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Politics MLA Lodha says Karnataka People showed mirror to Modi-Shah politics of hatred lost development won

Politics: MLA लोढ़ा बोले- कर्नाटक की जनता ने मोदी-शाह को दिखाया आइना, नफरत की राजनीति हारी, विकास के दावे जीते

Sat, 13 May 2023 05:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 May 2023 05:47 PM IST
सार

सिरोही में मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कर्नाटक की पांच करोड़ जनता ने मोदी-शाह की जोड़ी को आइना दिखा दिया है। यह साबित कर दिया है कि अब नफरत की राजनीति नहीं चलेगी। विकास के मुद्दे और विकास के दावों पर ही वोट मिलेंगे और सरकारें बनेगी।

विज्ञापन
Politics MLA Lodha says Karnataka People showed mirror to Modi-Shah politics of hatred lost development won
विधायक संयम लोढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि यह जीत केवल कर्नाटक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की आम जनता की जीत है। जो मोदी-शाह की जोड़ी की दमनकारी जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। देश की संवैधानिक संस्थाओं के जरिए विपक्ष को नेस्तनाबूद करने की नीति को यह मुंह तोड़ जवाब है। साथ ही कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत के दावे करने वाली भाजपा को दक्षिण भारत से मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी का ढिंढोरा पीटने वाली भारतीय जनता पार्टी कि कर्नाटक में बुरी तरह से हार हुई है। राज्य में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार 40 प्रतिशत कमीशन के खेल को वहां की जनता ने खत्म कर दिया है और प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को भारी बहुमत से जनादेश और आशीर्वाद देकर सरकार बनाई है।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में भी जनादेश भाजपा के खिलाफ था, लेकिन खरीद-फरोख्त की...
संयम लोढ़ा ने कहा कि पिछले चुनाव में भी जनादेश भाजपा के खिलाफ था। लेकिन विधायकों की खरीद-फारोख्त कर भाजपा ने सरकार को चुराने का काम किया। मौजूद भाजपा दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की हत्या करने वाला संगठन बन गया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के जानदेश से देश में प्रजातंत्र को खतरा उत्पन्न करने वाली ताकतें कमजोर हुई हैं। लोगों को लड़ने का हौसला मिला है और भाजपा को अपनी गलत नीतियों का आत्म विश्लेषण करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed