फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Politics: Minister Khachariyawas said- Sachin pilot is congress asset, Gehlot should Answer his Questions

Politics: मंत्री खाचरियावास बोले- पायलट कांग्रेस पार्टी के एसेट, वो बोल भी नहीं सकते हैं क्या ? सीएम जवाब दें

Mon, 10 Apr 2023 02:41 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 02:41 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी सचिन पायलट के समर्थन में उतर आए हैं। पायलट के पिछली वसुंधरा सरकार पर भ्रष्टाचार-घोटाले के आरोप लगाने और जांच की मांग पर उन्होंने कहा-सचिन पायलट पार्टी के एसेट हैं, वो बोल भी नहीं सकते है क्या ? सीएम जवाब दें।

विज्ञापन
Politics: Minister Khachariyawas said- Sachin pilot is congress asset, Gehlot should Answer his Questions
मंत्री खाचरियावास बोले- पायलट पार्टी के एसेट, बीजेपी के करप्शन पर बोलकर क्या गुनाह किया ? - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी के एसेट हैं। सचिन पायलट से आप क्या चाहते हो ? सचिन पायलट बोल भी नहीं सकते है क्या ? अब तक गहलोत खेमे में चले रहे मंत्री खाचरियावास का पिछले कुछ दिनों से पायलट के समर्थन में बयान देना सियासी चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह भी उठ रहा है कि सियासी संकट में जिस तरह खाचरियावास ने पायलट के प्लान की पोल सीएम को खोली थी, क्या खाचरियावास फिर से उसी रणनीति का हिस्सा हैं या वाकई में उन्हें पायलट से लगाव हो गया है और पुराने तल्ख रिश्ते सुधरने लगे हैं।
विज्ञापन

 
पायलट कांग्रेस पार्टी के एसेट हैं, वो बोल भी नहीं सकते हैं क्या ?

पायलट की ओर से प्रेस ब्रीफिंग में वसुंधरा राजे की पिछली बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोप लगाने, उसकी जांच अब तक नहीं होने, गहलोत-वसुंधरा में गठजोड़ और मिलीभगत पर सवाल खड़े करने और 11 अप्रैल को अपनी ही कांग्रेस पार्टी की गहलोत सरकार के खिलाफ जयपुर में पायलट के अनशन की घोषणा को एक तरह से खाचरियावास ने जायज ठहरा दिया। खाचरियावास मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बोले- सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी के एसेट हैं, वो बोल भी नहीं सकते हैं क्या, आप उनसे क्या चाहते हैं। वह पार्टी के यंग लीडर, पूर्व डिप्टी सीएम और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हैं। डेमोक्रेसी में सबको बोलने का हक है। पायलट ने कोई आवाज उठाई है, तो वो उनकी खुदकी आवाज है। वो आवाज कहीं से आई है। उन्होंने सवाल खड़े किए हैं कि बीजेपी की सरकार में करप्शन हुआ और उस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
राहुल गांधी भी करप्शन के इश्यू पर लड़ रहे-खाचरियावास
 
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राहुल गांधी की तुलना राहुल गांधी से करते हुए कहा कि राहुल गांधी भी करप्शन के इश्यू पर लड़ रहे हैं। अडानी के घोटाले पर हम सब खड़े हुए हैं और कह रहे हैं कि जेपीसी की जांच हो, चाहे हमें जमीन-आसमान एक करने पड़ें। पूरी कांग्रेस का कार्यकर्ता अपना खून पसीना बहा देगा। पार्टी के अंदर से यह आवाज आई है। खाचरियावास बोले- कैबिनेट मंत्री के तौर पर मैं भी इन सब मुद्दों पर लड़ा हूँ। बीजेपी के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी जांच की घोषणा तो की थी, उसका आगे क्या हुआ ये पता नहीं। लेकिन पार्टी में सवाल उठाए गए हैं, तो जवाब देना चाहिए। सीएम गहलोत जवाब देंगे या नहीं ये उन पर निर्भर है। लेकिन सचिन पायलट कोई सवाल उठा रहे हैं तो उसका सम्मान होना चाहिए। खाचरियावास बोले-सचिन पायलट मुझे ब्लड डोनेशन कैम्प में मिले थे। पायलट पार्टी में एसेट हैं। उनको मुद्दे उठाने का हक है। पार्टी में कोई भी आदमी डेमोक्रेटिक तरीके से अपने मुद्दे उठा सकता है। बीजेपी के करप्शन के इश्यू पर मुझे भी लड़ना पड़े, तो मैं तैयार बैठा हूँ।
 
बीजेपी के करप्शन-घोटालों का इश्यू पायलट ने उठाया, तो क्या गुनाह कर दिया ?
 
क्या खाचरियावास भी पायलट के धरने में जाकर उन्हें समर्थन देंगे। सवाल पर खाचरियावास बोले- पहले धरना होने दो, होगा तब बात करेंगे। मैं क्या करूंगा ये छोड़ो। पायलट ने जो सवाल उठाए हैं, वो उन्होंने मुझसे नहीं किए हैं, सीएम के लेवल पर बात की है। ये सीएम और उनके बीच की बात है। पायलट जब मुझसे सवाल करेंगे तो मैं जरूर जवाब दूंगा। हालांकि जांच तो हर सरकार में अगर आम नागरिक भी सवाल खड़े करे, तो होनी चाहिए। बीजेपी के करप्शन और घोटालों को लेकर तो हमें जांच करवानी ही चाहिए। वो ही इश्यू सचिन पायलट उठा रहे हैं, तो क्या गुनाह कर दिया। मैं इसे गुनाह नहीं मानता। प्रदेश में सबसे ज्यादा पावरफुल मुख्यमंत्री और केंद्र में पीएम होता है। जो पायलट ने सीएम से सवाल पूछे हैं, उनका मैं गलत जवाब नहीं दूंगा। कोई भी आदमी जो बीजेपी के घोटाले उठाए, उसका मैं सम्मान करता हूं। मैंने सचिन पायलट के साथ कन्धे से कन्धे लगाकर जयपुर में आंदोलन किए हैं। मेरी सीएम या पायलट से कोई लड़ाई नहीं है। मेरे लिए दोनों सम्माननीय है। सवालों का प्रभारी रंधावा या सीएम गहलोत ही जवाब दे सकते हैं।

 
जवाब सीएम दें, वो विधायक दल के नेता हैं- खाचरियावास
 
सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे दोनों आपस में मिले हुए हैं, विपक्षी पार्टियां और लोग ऐसे सवाल खड़े करेंगे। पायलट के इन आरोपों पर खाचरियावास ने कहा कि सचिन पायलट सीनियर कांग्रेस लीडर हैं, जो एसेट हैं। यदि इतने बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं, तो उसका जवाब कहां से किस स्तर पर आएगा यह गम्भीर सवाल है। गृह विभाग सीएम के पास है, मेरे पास नहीं है। जवाब सीएम दें, वो विधायक दल के नेता हैं।
 
कोई बीजेपी के करप्शन के खिलाफ बोल रहा है तो गलत नहीं, मुझे अच्छा लगा
 
मंत्री खाचरियावास ने कहा- मैं प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से बात करूंगा कि क्या मामला है। लोकसभा में राहुल गांधी बोल रहे हैं कि जेपीसी बनाओ और जवाब दो। केंद्र सरकार जवाब नहीं दे रही है। सचिन पायलट मेरे डिपार्टमेंट से संबंधित कोई सवाल पूछेंगे तो मैं उनके घर जाकर बताऊंगा और प्रेस में बताऊंगा। कोई भी व्यक्ति बीजेपी के करप्शन के खिलाफ बोल रहा है, तो यह कोई गलत नहीं है, मुझे तो अच्छा लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed