फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Politics: Leader of Opposition Rajasthan Rajendra Rathore over Jaipur bomb blast case decision and Gehlot govt

Politics: नेता प्रतिपक्ष बने राजेंद्र राठौड़ बोले-बम ब्लास्ट के अपराधी आजाद होने को तैयार, कुराज का अंत करेंगे

Sun, 02 Apr 2023 09:49 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 09:49 PM IST
सार

बीजेपी विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष बने राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा- बम ब्लास्ट के अपराधी आज फांसी के फंदे से निकलकर आजाद होने को तैयार खड़े हैं। हम इस इस कुराज का अंत करेंगे।

विज्ञापन
Politics: Leader of Opposition Rajasthan Rajendra Rathore over Jaipur bomb blast case decision and Gehlot govt
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बोले-बम ब्लास्ट के अपराधी आजाद होने को तैयार, कुराज का अंत करेंगे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 बीजेपी विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में का झूठ और लूट का शासन चल रहा है। सीरियल बम ब्लास्ट के अपराधी आज फांसी के फंदे से निकलकर आजाद होने के लिए तैयार खड़े हैं। साम्प्रदायिकता की आग में राजस्थान जल रहा है। जर्जर कानून व्यवस्था आम आदमी की जिन्दगी को लचर करती नजर आ रही है। किसान कर्जामाफी नहीं होने से परेशान हैं, उसकी जमीन नीलाम हो रही है। बेरोजगारी की दर देश में यहां सर्वाधिक है और भ्रष्टाचार का तांड़व हमारे सामने है। इन सब चुनौतियों को हम सब लोग मिलकर पूरा करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


साधारण कार्यकर्ता को पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी

राठौड़ बोले-  हमारे प्रभारी अरूण सिंह को धन्यवाद देता हूँ।  वसुंधरा जी ने मेरे नाम के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। मैं आप सब लोगों को और मंचासीन केंद्रीय नेतृत्व का तहेदिल से आभार प्रकट करना चाहूंगा कि मेरे जैसे जमीनी कार्यकर्ता को आज आपने बीजेपी विधायक दल का नेता चुनकर एक नेक काम मुझे सौंपा है।  पूर्व में इस पद पर हमारा नेतृत्व गुलाब चंद कटारिया, भैरों सिंह शेखावत जैसे नेताओं ने किया । उन विशाल परम्पराओं को किस तरह मैं आगे बढ़ा पाऊंगा,सोचता हूं। चुनाव की आचार संहिता जब साढ़े 6 महीने दूर है तो इस उत्तरदायित्व को पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में मुझसे जो बन पड़ेगा पूरे सामर्थ्य के साथ काम करने की कोशिश करूंगा। पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांत के आधार पर चलने और इस कुराज का अंत करने के लिए जो भी निर्देश प्राप्त होंगे,  हम सब मिलकर उसे पूरा करने का काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव और निवेदन है सतीश पूनिया उपनेता के रूप में काम को आगे बढ़ाएं

नेता प्रतिपक्ष बने राजेंद्र राठौड़ ने बीजेपी विधायक दल से कहा- मैं तहेदिल से आप सबका धन्यवाद करना चाहूंगा, निवेदन भी करना चाहूंगा कि अब तक मुझे उपनेता का दायित्व दिया गया था। सतीश पूनियां जी ने बहुत शानदार काम किया। मेरा प्रस्ताव है और निवेदन है कि सतीशजी उपनेता के रूप में विधायक दल के काम को आगे बढ़ाएं। हम सब मिलकर इस काम को आगे बढ़ाएंगे। आप सब लोगों ने जिस अपनत्व से मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को जो मान और सम्मान दिया, उसके लिए मैं आप सबका धन्यवाद देता हूँ। इस कुराज के अंत के लिए हम सबको अब मिलकर काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed