फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Political: Sachin pilot targets Cm Gehlot in Shahpura Rajasthan, Said-who Get Power forgets all

Political: पायलट का गहलोत पर निशाना, कहा-जो सत्ता प्राप्ति कर लेता है, पीछे मुड़कर देखता नहीं, जड़ें याद रखें

Mon, 17 Apr 2023 05:29 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 05:29 PM IST
सार

पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने धार्मिक मंच से इशारों ही इशारों में सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा-जो सत्ता प्राप्ति कर लेता है, पीछे मुड़कर देखता नहीं। कुछ लोग बहुत बड़े बन जाते हैं, तो भूल जाते हैं हम कहां से निकलकर आए और कौन हैं ?

विज्ञापन
Political: Sachin pilot targets Cm Gehlot in Shahpura Rajasthan, Said-who Get Power forgets all
पायलट का गहलोत पर निशाना, कहा-जो सत्ता प्राप्ति कर लेता है, पीछे मुड़कर देखता नहीं, जड़ें याद रखें - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जयपुर में कांग्रेस पार्टी और सरकार का विधायकों से फीडबैक प्रोग्राम अटैंड नहीं कर शाहपुरा पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने परमानंद धाम खोरी में आयोजित श्री सीताराम महायज्ञ में धार्मिक मंच की सभा को संबोधित करते हुए इशारों में सीएम अशोक गहलोत पर फिर निशाना लगा दिया। पायलट बोले- अक्सर देखा है कि जो धर्म प्राप्ति कर लेता है। जो सत्ता प्राप्ति कर लेता है, वो पीछे मुड़कर देखता नहीं है। कुछ ऐसे लोग हैं, जो भूल जाते हैं। जब देश में, समाज में वो बहुत बड़े बन जाते हैं, तो अक्सर ऐसा होता है। यह इंसान की प्रवृत्ति है कि वो पीछे मुड़कर देखना भूल जाता है। इसलिए हमेशा याद रखना चाहिए कि हम कौन हैं, कहां से निकलकर आए हैं। किन लोगों ने बचपन में हमें वो मूल्य दिए, वो ताकत दी, आशीर्वाद दिया। जिसकी बदौलत हम पढ़े-लिखे,पदों पर आए। धन्धा किया, बिजनेस किया, नाम कमाया। लेकिन हमेशा अपनी जड़ों को याद रखना चाहिए। जो लोग दरार डालना चाहते हैं, उन लोगों से हमें बचकर रहना है। राजनीति में जो व्यक्ति ज्यादा मेहनत करेगा। वह लोगों को दिलों पर राज करेगा। हम अपने से बड़े और छोटे सभी को को मान सम्मान देना चाहिए, जो ऐसा नहीं करते सफल नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


देश-प्रदेश नौजवान, हमें वो सब करना चाहिए जिससे अपनी पहचान बना सकें

सचिन पायलट ने हजारों लोगों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये समय हम सब लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। देश नौजवान है, प्रदेश नौजवान है और हम लोगों को वो सब करना चाहिए, जिससे अपनी पहचान बना सकें। देश के विकास में,उन्नति में और समाज को आगे बढ़ाने में हम क्या योगदान दे सकते है। उसमें धर्म बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन कर्म भी बहुत महत्वपूर्ण है। कर्म ही पूजा है। जो अच्छा किसान है वो किसानी करेगा। जो अच्छा कर्मचारी है, वो मेहनत से काम करे। जो समाजसेवा करता है, वो समाजसेवा अच्छे से करे, जो नेतागिरी करता है वो नेतागिरी अच्छे से करे। अपने अपने क्षेत्र में यह बहुत महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाह फैलाना, झूठ बोलना, आरोप लगाना बहुत आसान

पायलट ने कहा- जब से सृष्टि का निर्माण हुआ है, मानवता की पहचान अलग-अलग देशों में, भारत के प्रांतों में अलग-अलग तरह से रही है। इसमें भाषा, धर्म, वेशभूषा, खान-पान, जाति-बिरादरी, समुदाय, गोत्र हजारों-लाखों हैं। लेकिन वो ही देश और वो ही लोग हमेशा आगे बढ़े हैं, जो एकजुट रहे हैं। पायलट ने कहा-अफवाह फैलाना बहुत आसान है, झूठ बोलना बहुत आसान है, आरोप लगना बहुत आसान है। सच बोलना और सच के लिए संघर्ष करना और अपने जीवन से उदाहरण देना आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण है। 

जो दरार डालना चाहते हैं, उन लोगों से बचकर रहना

पायलट बोले- हम आपस में बिखर गए तो कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। जो लोग दरार डालना चाहते हैं, उन लोगों से हमें बचकर रहना पड़ेगा और बहुत सी शक्तियां हैं, उन सब लोगों को बाहर करो। हमारा तो इस देश का 5000 साल पुराना इतिहास है। संस्कृति, वेशभूषा, आस्था, परिवार बहुत पुराना इतिहास है। इससे सीख लेते हुए हम 21वीं शताब्दी में कैसे आगे बढ़ सकते हैं। बहुत चुनौतियां हैं, उनसे निपटने के लिए संकल्पित होना पड़ेगा। हमें अपने विश्वास और अंतरात्मा को सुनना चाहिए।

सत्य की लड़ाई लड़नी है- पायलट

सचिन पायलट ने लोगों से कहा कि हमें सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए। सच्चाई का रास्ता लम्बा है, कठिन है, मुश्किलों से भरा हुआ है। गतिरोध पैदा होंगे, रुकावटें आएँगी, लेकिन हमें आगे बढ़ना है। सत्य की लड़ाई लड़नी है। विश्वास बनाकर रखना है। सब लोगों को साथ लेकर जो चलेगा। जो संत महात्मा ज्यादा त्याग करता है, तपस्या करता है, ज्यादा आध्यात्म करता है, वो ज्यादा प्रसिद्ध होता है। राजनीति में भी जो व्यक्ति ज्यादा मेहनत करेगा। लोगों को दिलों पर राज करेगा, लोगों के मन में मान-सम्मान रखेगा। 


हर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते है- पायलट

सचिन पायलट ने कहा- हर व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं। लेकिन समय कैसा भी हो, अभी धर्मगुरू यहां बोल रहे थे। अपने विश्वास और संकल्प पर हमें अडिग रहना है। कोई बहकायेगा, कोई फुसलाएगा, कोई सच बोलेगा, कोई झूठ बोलेगा। लेकिन हमें अपनी गिरेबान में झांकना है। अपनी अंतरआत्मा को सुनना है। हम यहां आहूतियां दे रहे हैं और शुद्धि की बात कर रहे हैं। पर्यावरण, समाज, देश-प्रदेश शुद्ध हो। सब कुरीतियां खत्म हो जाए। लेकिन मानवता के निर्माण में सच्चाई, ईमानदारी, प्रेम, भाईचारा, नेकी, दूसरे पर विश्वास करना,मोहब्बत की बातें करना जरूरी है। आपस में झगड़ा करना दो मिनट की बात है। पायलट बोले- इस कार्यक्रम में हजारों, लाखों लोग आ रहे हैं। नम्रता से इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जो संदेश यहां से जा रहा है। इस हवन की आहूति से निकली गर्मी और हवा पूरे प्रदेश में फैलेगी, प्यार मोहब्बत का पैगाम पूरे प्रदेश में फैलेगा। पायलट ने गीता का श्लोक सुनाते हुए कहा- यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवती भारत...अभ्युत्थानम् धर्मस्य तदात्मानम सृजाम्यहम्। ये हम सब लोगों के लिए एक संदेश भी है कि हमें हर चुनौती का सामना करना है। सबको साथ लेकर चलना है। सबको एकजुटता से काम करना होगा। सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता और आपसी भाईचारा है।

मैं कुछ मांगने लायक नहीं रहा, आने वाले समय में मिलकर काम करना होगा

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा- माताओं-बहनों का आशीर्वाद, प्यार, दुलार, नौजवानों की ऊर्जा और बड़े बूढ़ों का आशीर्वाद सबसे बड़ी पूंजी है। मुझको जितना प्यार दुलार आशीर्वाद आप लोगों ने दिया है। मैं समझता हूं कि मैं इसके बाद कुछ मांगने लायक नहीं रहा। लेकिन आने वाले समय में हम सब लोगों को एक साथ मिलकर अपने प्रदेश, देश और मानवता की भलाई के लिए काम करना होगा।  जब आप ये काम करोगे, तो उस काम में मैं कन्धे से कन्धा मिलाकर आपके साथ खड़ा होऊंगा। शाहपुरा में हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक इंद्राज गुर्जर, विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, शाहपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनीष यादव, त्रिवेणी धाम के महंत रामरिछपालदा और हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed