{"_id":"645222080c4cb92c8201b947","slug":"political-rajasthan-minister-khachariyawas-said-congress-is-devotee-of-bajrang-bali-and-against-bjp-branches-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री खाचरियावास बोले- बजरंग बलि की भक्त है कांग्रेस, कर्नाटक में बीजेपी की शाखाओं पर प्रतिबंध की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री खाचरियावास बोले- बजरंग बलि की भक्त है कांग्रेस, कर्नाटक में बीजेपी की शाखाओं पर प्रतिबंध की बात
Wed, 03 May 2023 02:27 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Wed, 03 May 2023 02:27 PM IST
सार
कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने के कांग्रेस के चुनावी वादे पर सियासत गरमाई हुई है। राजस्थान कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री खाचरियावास ने कहा-कांग्रेस खुद बजरंग बलि की भक्त है। बजरंग बलि नहीं बीजेपी की कुछ शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
मंत्री खाचरियावास बोले- कांग्रेस बजरंग बलि की भक्त
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा-कांग्रेस तो खुद बजरंग बलि की भक्त है। कांग्रेस धर्म के नाम पर टकराव करने वालों पर प्रतिबंध लगा रही है। मैं अभी हनुमान चालीसा पढ़कर आया हूँ। खाचरियवास बोले- मैं ही तो कांग्रेस हूं। मेरे जैसे लाखों-करोड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस हैं। बजरंग बलि पर तो कांग्रेस, बीजेपी, सपा, बसपा कोई नेता प्रतिबंध नहीं लगा सकता। बजरंग बलि के लिए कहा जाता है- चारों जुग परताप तुम्हारा। जब डर लगता है तो आदमी बजरंग बलि की शरण में जाता है। भूत-पिशाच निकट नहीं आते। खाचरियावास ने हनुमानजी की आरती भी गाकर सुनाई। खाचरियावास ने कहा- कर्नाटक में बीजेपी टकराव कर रही है, हम उसकी बात कर रहे हैं। मैं खुद बजरंग बलि का भक्त हूँ। बीजेपी की कुछ शाखाएं हैं जिन्हें झगड़े फसाद कराने का जिम्मा दे दिया गया है।
कांग्रेस के किसी मेनिफेस्टो में ऐसा कुछ नहीं लिखा- खाचरियावास
प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कांग्रेस के किसी मेनिफेस्टो में ऐसा कुछ नहीं लिखा है जो बजरंग बलि के खिलाफ हो। बीजेपी फालतू के आरोप लगा रही है। बीजेपी का एक संगठन दंगे फसाद की बात कर रहा है हम उसकी बात कर रहे हैं। कांग्रेस बजरंग बलि जिंदाबाद, बजरंग बलि की जय हो और जय हनुमान ज्ञान गुण सागर बोलकर कह रही है कि हम बजरंग बलि के भक्त हैं। दंगा फसाद बजरंग बलि के नाम पर नहीं होने देंगे।
बीजेपी नेताओं पर केस नहीं लगता, कार्यकर्ताओं पर लग जाता है- खाचरियावास
खाचरियावास बोले-अभी रामनवमी की यात्राएं राजस्थान में सुकून से निकलीं, हनुमानजी की यात्राएं सुकून से निकलीं। उसका कारण है कि बीजेपी कार्यालय में जब मीटिंग की तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेताओं पर तो केस लगता नहीं है, हमारे ऊपर केस लग जाता है, हम कुछ नहीं करेंगे। तो रामनवमी की यात्राओं और हनुमान जयंती पर बजरंग बलि की यात्राओं में दंगा नहीं हुआ। बीजेपी के लोग पाप कर रहे हैं। लोग भूख,गरीबी,महंगाई से मर रहे हैं। बीजेपी के लोगों को मैं कहना चाहता हूं सुरदर्शन चक्र वाला माफ नहीं करेगा। हनुमानजी का घोंटा चलेगा। बजरंग बलि की गदा चलेगी, तो बीजेपी का पता नहीं चलेगा।
विज्ञापन
राजस्थान में डायलॉगबाजी नहीं काम से चुनाव लड़ा जाएगा- खाचरियावास
मंत्री खाचरियावास ने कहा- कर्नाटक में चुनाव के दौरान क्या नहीं हो रहा। पूरा देश भगवान बजरंग बलि का भक्त है। वहां के स्थानीय मुद्दे अलग इश्यू हैं, हम उस पर नहीं जाते, लेकिन पूरे चुनाव में बीजेपी का आदमी अपना काम नहीं बताता, मुद्दे की बात नहीं करता, असली बात नहीं करता, नकली बात करता है। गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करता है, सिर्फ डायलॉगबाजी की जाती है। डायलॉजबाजी से चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। राजस्थान के चुनाव में तो काम और व्यक्ति के गुणों के आधार पर वोट मिलना चाहिए। यही कांग्रेस की सोच है। हमारे में कहीं कमी है तो हमें वोट मत दो। लेकिन अगर हमारा काम अच्छा है और हमारे गुण अच्छे हैं। हम काम करके दिखा रहे हैं, तो पब्लिक को हमारा साथ देना चाहिए। बीजेपी के नेता सिर्फ पार्टीबाजी के आधार पर खुदके नेता के नाम पर चिल्ला चिल्लाकर वोट मांग रहे हैं, वो नेताजी के काम भी बता दें।
परफॉर्मेंस देखने वाले कौन ?
विधायक और मंत्रियों की परफॉर्मेंस भी राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट के लिए देखी जाएगी। सवाल पर खाचरियावास बोले-परफॉर्मेंस देखने वाले हैं कौन, मेरे पास तो इस तरह की कोई बात नहीं आई। नेता की परफॉर्मेंस देखने की जरूरत नहीं पड़ती, अपने आप ही दिख जाती है। नेता का अर्थ है ‘ने’ यानी ‘नैया’ और ‘ता’ का मतलब ‘तारना’, जो नाव को तारकर ले जाए उसे नेता कहते हैं। नेता उसको नहीं कहते हैं जो रिजल्ट की परवाह करे। जो भीड़ में घुस जाए और दिल से राजनीति करता हो, उसे ही राजनीति में रहने का अधिकार है।
किसी नेता या पार्टी के हाथ में हार-जीत, ये गलतफहमी- खाचरियावास
खाचरियावास बोले- राजनीति किसी की मोहताज नहीं है। जिस नेता को अपनी परफॉर्मेंस कहकर दिखानी पड़े, उसको चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। काम वो है जो निकलकर बाहर आता है। हमारी तो सरकार का, एमएलए-एमपी का काम बोल रहा है। ये गलतफहमी है कि किसी नेता या पार्टी के हाथ में हार-जीत है। लाभ-हानि, जीवन-मरण, यश-अपयश, जय-पराजय सब विधि के हाथ है। विधि सुदर्शन चक्र वाले के हाथ में है। ब्रह्माण्ड बन रहा था तो सारे जीव जंतु बन गए। आखिर में इंसान को बनाने की बारी आई, धर्मग्रन्थों में लिखा हुआ है कि जब इंसान बनाने की बारी आई, तो भगवान ने अपने जैसा ही इंसान बनाकर भेजा। राजनीति में रोज उतार चढ़ाव, आरोप-प्रत्यारोप सब चलता रहता है। ये कांग्रेस, बीजेपी, सपा, बसपा कम्युनिस्ट पार्टी, आप सब चलते हैं। लेकिन दिल में मैल खत्म करना होगा। बेवजह का धर्म और जाति के नाम पर झगड़ा क्रिएट हो रहा है। इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। भगवान तो धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते।
बीजेपी का धर्म का ये एजेंडा चलेगा नहीं- खाचरियावास
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर में मीडिया से रूबरू होकर कहा कि बीजेपी के लोग इंसान को इंसान से लड़ाने की बात करते हैं। वो रोटी-रोजगार नहीं देते, महंगाई खत्म करने के लिए कुछ नहीं करते, क्या हुआ 15 लाख वापस लाने और अच्छे दिन आने के वादे का, क्या हुआ नोटबंदी के बाद देश के हालात सुधरेंगे कहा था। क्या हुआ अडानी घोटाले का, क्यों उद्योगपतियों के 11 लाख करोड़ के कर्ज माफ कर दिए। दूसरी ओर सवाल है कि क्या कभी ऑटो वाले का कर्जा माफ हुआ। ई-रिक्शा, टैक्सी वालों की गाड़ियां बैंक जब्त कर लेती हैं। गरीब आदमी का मकान बैंक नीलाम कर देते हैं। बीजेपी चुनाव में यह नहीं बताती कि किसको रोटी दी, किसे मकान दिया, गरीबी कैसे दूर की। बीजेपी कहती है कि धर्म के नाम पर लड़ो और हमको वोट करो। बीजेपी का धर्म का ये एजेंडा चलेगा नहीं। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के महंगाई राहत कैम्प में लोगों की आंख में चमक है। महिलाएं लाइन में लगकर रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं और कह रही हैं कि मेरा बिजली का बिल माफ कर दो 100 यूनिट तक और 500 रुपए में गैस सिलेंडर दे दो। उनका वो दर्द है। जिसे हम अच्छे से समझते हैं।
कृष्ण उतरे तो रथ फटा, अर्जुन समझ गया....
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले अपनी ही पार्टी और सरकार के मुखिया को भी इशारों में बड़ा सियासी मैसेज दे दिया। खाचरियावास ने कहा- जब महाभारत का युद्ध हो रहा था, तो अंत में फैसला हुआ। संजय से पूछा गया क्या परिणाम रहा। पांडव जब महाभारत जीत गए तो कृष्ण ने कहा- अर्जुन अब रथ से उतर जाएं, तो युद्ध में जीन पर अर्जुन को घमण्ड हो गया, उसने कहा नहीं केशव आप उतर जाओ। लेकिन कृष्ण ने अर्जुन को कड़े स्वर में उतरने को कहा। अर्जुन उतर गया। बाद में जैसे ही कृष्ण उतरे वो रथ फट गया। तब अर्जुन को पता चला कि जब तक श्री कृष्ण रथ पर बैठे थे, तब तक ही रथ और अर्जुन सुरक्षित थे। ठाकुरजी की हमारे ऊपर मेहरबानी है। चिंता ना करें बढ़िया ही होगा। मैं पिछले 8 महीने से विशेष पूजा कर रहा हूं। पूजा का फायदा होता है। हमारे यहां पर गोपीनाथजी का ईष्ट है।