Jaisalmer: क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Jaisalmer: आगामी विधानसभा चुनाव और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पोकरण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा आचार संहित का पालन करने का संदेश लेकर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर के पोकरण में आगामी विधानसभा चुनाव और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस वृत्ताधिकारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों और आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए तथा त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।
आचार संहिता का पालन करने का दिया संदेश
फ्लैग मार्च निकालकर शहरवासियों के साथ साथ व्यापारियों को भी आचार संहिता का पालन करने का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही आमजन से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई है। बता दें कि यह फ्लैग मार्च पुलिस थाना से रवाना हुआ जो जयनारायण व्यास चौराहा होते हुए खटीक धर्मशाला, मदरसा दारुल उलूम के पास सिपाहियों का मोहल्ला होते हुए गांधी चौक से वापस पुलिस थाना पहुंचा। इस अवसर पर पुलिस वृत्ताधिकारी कैलाश विश्नोई के साथ एएसआई भाईराम, हेड कांस्टेबल नारायणसिंह, जयशर्मा, श्यामलाल सहित पुलिसकर्मी तथा सीमा सुरक्षा बल के जवान भी उपस्थित थे।