Karauli News: स्मैक की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Karauli News: लांगरा थाना पुलिस ने मासलपुर क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करने के एक आरोपी को पीछा कर बारां के गंगटी की झोपड़ी थाना सारथल से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी अनिल उर्फ शिवराज मीना से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
विस्तार
लांगरा थाना अधिकारी बासुदेव बसवाल ने बताया कि आरोपी ने मासलपुर थाना क्षेत्र के बडापुरा गांव आकर स्मैक बेची थी। आरोपी को साइबर सेल द्वारा दी गई कॉल लोकेशन की सहायता से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए थाना सारथल से पुलिस जाब्ता लेकर गंगटी गांव पहुंचे, जहां पर आरोपी अनिल उर्फ शिवराज पुत्र तोलाराम मीना निवासी गंगटी की झोपड़ी अपने घर पर मिला। जहां से आरोपी को सारथल पूछताछ के लिए लाए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 20 जुलाई को बडापुर गांव थाना मासलपुर के सुरेशचंद मीना को स्मैक बेची थी और वहीं रूका था। बाद में पुलिस की दबिश पड़ने पर वहां से भाग गया। इस दौरान पुलिस आरोपी का पीछा करते हुए उसके गांव गंगटी पहुंची और उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मासलपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।