Udaipur: एयरपोर्ट पर रोके गए भीम आर्मी चीफ और जयंत चौधरी, चंद्रशेखर ने कहा-मांगें पूरी हुए बिना हम हिलने वाले नहीं
उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को पुलिस ने रोक लिया। दोनों नेता जितेंद्र मेघवाल हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर पाली जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पाली जिले में हुए जितेन्द्र मेघवाल हत्याकांड को लेकर प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश तक कि सियासत गरमा गई है। जितेन्द्र मेघवाल हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर पाली जा रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को पुलिस ने डबोक एयरपोर्ट पर रोका लिया। इस तरह रोके जाने के विरोध में चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमला बोला और मेघवाल हत्याकांड को लेकर सवाल किया है।
पाली में हुए जितेंद्र मेघवाल हत्याकांड की न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी पाली जा रहे थे। दोनों के पाली जाने की सूचना जैसे ही शासन- प्रशासन को मिली, आनन-फानन में पुलिस के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे और दोनों नेताओं को पाली जाने से रोक दिया।
दोनों को रोके जाने की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया के जरिए समर्थकों को पता चली बड़ी संख्या में दोनों के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच गए। इस दौरान वहां जमकर नारेबाजी की गई। डबोक एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर लिखा कि 'अशोक गहलोत जी वाह उदयपुर एयरपोर्ट पर हमें रोकने के लिए जितनी पुलिस लगाई है उतनी अगर सामंतवाद खत्म करने में लगाई होती तो मूंछ के कारण किसी जितेंद्र मेघवाल की हत्या ना होती। कितनी भी तानाशाही दिखा लो मांगे पूरी हुए बिना हम यहां से हिलने वाले नहीं है।'