{"_id":"6404b96cecea6370340e77a3","slug":"police-seized-three-crore-rupees-from-the-car-in-sirohi-two-youths-arrested-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सिरोही में पुलिस ने कार से जब्त किए तीन करोड़ रुपये, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सिरोही में पुलिस ने कार से जब्त किए तीन करोड़ रुपये, दो युवक गिरफ्तार
Sun, 05 Mar 2023 09:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 05 Mar 2023 09:16 PM IST
सार
सिरोही पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कार से मिले से तीन करोड़ रुपये को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने कार और तीन करोड़ रुपये जब्त किए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सिरोही जिले के मंडार थाना पुलिस ने एक कार से तीन करोड़ रुपये जब्त किए। इस दौरान पुलिस ने तीकार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई रकम को लेकर आरोपियों से पूछताछ की गई, लेकिन वे ना तो कोई दस्तावेज दिखा पाए और ना ही संतोषजनक जवाब दे पाए। इसके बाद पुलिस ने कार और रुपये जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मंडार थाना अधिकारी भंवरलाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे राज्य राजमार्ग के टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिस की टीम ने एक कार को रुकवा कर उसकी तलाशी की तो उसकी डिक्की में प्लास्टिक के डिब्बों में बंडल बनाकर रखी गईं नोटों की गड्डियां मिलीं।
विज्ञापन
पुलिस की टीम कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाई, जहां मशीन से नोटों की गिनती की गई तो वह तीन करोड़ रुपये निकले। पुलिस ने कार और रकम दोनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र माधवलाल पटेल और निलेश कुमार अमृतलाल निवासी मेहसाणा के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वे रामदेवरा से जोधपुर होते हुए मंडार के रास्ते मेहसाणा जा रहे थे। पुलिस आरोपियों से रकम को लेकर पूछताछ कर रही है।