फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police seized three crore rupees from the car in Sirohi two youths arrested

Rajasthan: सिरोही में पुलिस ने कार से जब्त किए तीन करोड़ रुपये, दो युवक गिरफ्तार

Sun, 05 Mar 2023 09:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Mar 2023 09:16 PM IST
सार

सिरोही पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कार से मिले से तीन करोड़ रुपये को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Police seized three crore rupees from the car in Sirohi two youths arrested
पुलिस ने कार और तीन करोड़ रुपये जब्त किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले के मंडार थाना पुलिस ने एक कार से तीन करोड़ रुपये जब्त किए। इस दौरान पुलिस ने तीकार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई रकम को लेकर आरोपियों से पूछताछ की गई, लेकिन वे ना तो कोई दस्तावेज दिखा पाए और ना ही संतोषजनक  जवाब दे पाए। इसके बाद पुलिस ने कार और रुपये जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मंडार थाना अधिकारी भंवरलाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे राज्य राजमार्ग के टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिस की टीम ने एक कार को रुकवा कर उसकी तलाशी की तो उसकी डिक्की में प्लास्टिक के डिब्बों में बंडल बनाकर रखी गईं नोटों की गड्डियां मिलीं।  
विज्ञापन


पुलिस की टीम कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाई, जहां मशीन से नोटों की गिनती की गई तो वह तीन करोड़ रुपये निकले। पुलिस ने कार और रकम दोनों को जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र माधवलाल पटेल और निलेश कुमार अमृतलाल निवासी मेहसाणा के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वे रामदेवरा से जोधपुर होते हुए मंडार के रास्ते मेहसाणा जा रहे थे। पुलिस आरोपियों से रकम को लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed