{"_id":"64eb6d1934f1aa113c0fd7c3","slug":"police-seized-3-02-quintals-of-doda-poppy-from-truck-in-sirohi-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: ट्रक के तिरपाल के नीचे पाउडर के कट्टों की आड़ में छिपाया 3.02 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: ट्रक के तिरपाल के नीचे पाउडर के कट्टों की आड़ में छिपाया 3.02 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त, चार गिरफ्तार
Sun, 27 Aug 2023 09:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 27 Aug 2023 09:05 PM IST
सार
एनएच-62 पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 3.02 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रक और एस्कोर्टिंग के काम में ली गई कार को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही में ट्रक के तिरपाल के नीचे पाउडर के कट्टों की आड़ में छिपाया 3.02 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त कर पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस की डीएसटी टीम ने एस्कोर्टिंग के काम में ली गई एक कार और एक ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
सिरोही की पिंडवाड़ा पुलिस डीएसटी टीम ने झाडौली तिराहा एनएच-62 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 3.02 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ट्रक और एस्कोर्टिंग के काम में ली गई कार को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह ट्रक में यह डोडा पोस्त तिरपाल के नीचे पाउडर के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इसके आगे स्विफ्ट डिजायर कार से एस्कोर्टिंग की जा रही थी, लेकिन पुलिस के अनुसार पिंडवाड़ा थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में तैनात पुलिसकर्मियों ने उदयपुर की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार और उसके पीछे चल रहे जोधपुर पासिंग ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली, तो इसमें 3.02 क्विंटल डोडा पोस्त मिला। पूछताछ के दौरान कार से एस्कोर्टिंग की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
ये आरोपी गिरफ्तार
इस पर डोडा पोस्त और दोनों वाहन जब्त कर जोगासर पुलिस स्टेशन बायतु जिला बाडमेर निवासी अनवर खान पुत्र फुसे खान, शाहबुद्दीन पुत्र बादल खान, गोपड़ी साहंगियों की ढाणी, पुलिस थाना पचपदरा, जिला बाड़मेर निवासी शफी खान पुत्र सुभान खान और रिछोली पुलिस थाना पचपदरा जिला बाड़मेर निवासी सदीक खान पुत्र गमु खान को गिरफ्तार कर लिया।
एक आरोपी मौके से फरार
हालांकि, पुलिस टीम के दोनों वाहनों को रुकवाने और तलाशी के दौरान एक आरोपी वहां से फरार हो गया। इतने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में आरोपी का इस प्रकार से फरार हो जाना भी कई प्रकार के सवाल खड़े कर रहा है। बहरहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
टीम में ये पुलिसकर्मी मौजूद रहे
पिंडवाड़ा पुलिस थाना और डीएसटी टीम की कार्रवाई में पिंडवाड़ा थानाधिकारी सीताराम, डीएसटी टीम प्रभारी पन्नाराम, पिंडवाड़ा पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, डीएसटी के हेड कांस्टेबल ईश्वरसिंह, पिंडवाड़ा थाना के कांस्टेबल मांगीलाल, कांस्टेबल भावेश, प्रवीणबसिंह, रामचन्द्र, देवीलाल, डीएसटी कांस्टेबल नारायणलाल, लक्ष्मीलाल, सुंदरलाल, राकेश कुमार और कांति लाल शामिल रहे।