फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police seized 21 cartons of liquor

Jaisalmer: 21 कार्टन अवैध शराब को पुलिस ने किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Nov 2023 10:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Nov 2023 10:54 AM IST
सार

Jaisalmer: विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए एसपी जैसलमेर ने सभी थानाधिकारियों और डीएसटी टीम के प्रभारी को अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में एक आरोपी के कब्जे से 9 कार्टन अंग्रेजी व 12 कार्टन देशी कुल 21 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई है। 

विज्ञापन
Police seized 21 cartons of liquor
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर पुलिस की स्पेशल डीएसटी टीम की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ थाना प्रभारी मुक्ता पारीक ने बताया कि रामगढ़ नहरी इलाके से जेठाराम (55) के कब्जे से 9 कार्टन अंग्रेजी व 12 कार्टन देशी अवैध शराब बरामद की गई है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी

मुक्ता पारीक ने बताया कि एसपी जैसलमेर विकास सांगवान के नेतृत्व में जिला पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। एसटी टीम प्रभारी प्रमीत चौहान ने बताया कि टीम ने पड़ताल कर जानकारी जुटाई कि नहरी इलाके में जेठाराम नामक व्यक्ति अवैध शराब को बेचने का काम कर रहा है। इसकी जानकारी रामगढ़ थाना को दी गई। रामगढ़ थाना प्रभारी मुक्ता पारीक तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed