फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police registered case against teacher who called the girl student to the room by sending obscene messages

Rajasthan: छात्रा को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर कमरे पर बुलाता था शिक्षक, मुकदमा दर्ज, साजिश का आरोप

Sun, 21 Aug 2022 09:05 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 09:05 PM IST
सार

बारां जिले के बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल के एक शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
Police registered case against teacher who called the girl student to the room by sending obscene messages
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बारां जिले के बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल के एक शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। आरोप है कि शिकायत करने पर शिक्षक ने छात्रा के परिजनों से अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। छात्रा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने सीकर निवासी शिक्षक महेंद्र के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, शिक्षक ने आरोप को झूठा बताते हुए खुद के खिलाफ साजिश बताई है। 
विज्ञापन


छात्रा के पिता का आरोप है कि शिक्षक उनकी बेटी से फेसबुक व इंस्टाग्राम पर चैटिंग करता था। साथ ही वह कमरे में बुलाता था। शिक्षक की इस प्रताड़ना से छात्रा बुरी तरह परेशान रहने लगी। छात्रा कई दिनों से परेशान थी। परिजनों ने छात्रा से परेशानी की वजह पूछी तो पूरा मामला खुल गया। आरोप है कि शिकायत करने पर शिक्षक ने छात्रा के परिजनों से अभद्रता की। 
विज्ञापन


परिजनोंं ने महिला थाना पहुंचकर शिक्षक महेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज कराई। गुस्साए ग्रामीणों ने महेंद्र को नौकरी से बर्खास्त करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना एएसआई पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पॉस्को समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed