फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police party attacked to raid sex racket in bundi rajasthan three minor girls including four youths arrested

राजस्थान: सेक्स रैकेट पर दबिश देने पहुंची पुलिस पार्टी हमला, चार युवक समेत तीन नाबालिग लड़की गिरफ्तार

Mon, 13 Dec 2021 11:05 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 13 Dec 2021 11:05 PM IST
सार

बूंदी के सदर थाना क्षेत्र में स्थानीय पुरुष समेत महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया करना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस ने चार युवकों और तीन नाबालिग लड़कियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Police party attacked to raid sex racket in bundi rajasthan three minor girls including four youths arrested
राजस्थान में पुलिस पर हमला - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के बूंदी के सदर थाना क्षेत्र में देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुरुष समेत महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया है। हालांकि, पुलिस ने चार युवकों और तीन नाबालिग लड़कियों को पकड़ लिया। रामनगर कंजर कॉलोनी में लंबे समय से देह व्यापार की सूचना मिल रही थी, रविवार को पुलिस को इस बारे में फिर से सूचना प्राप्त हुई।

विज्ञापन


बूंदी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों ने पुलिस पर पथराव के साथ हमला भी किया। पुलिस पर हमले का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


बूंदी पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीडब्ल्यूसी व बचपन बचाओ एनजीओ एवं बूंदी पुलिस द्वारा देह व्यापार (प्रॉस्टिट्यूशन) संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस दल पर पत्थर फेंकने के साथ-साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की,  लेकिन पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में होने से पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से देह व्यापार में लिप्त फोरमैन कंजर और मनीष कंजर के साथ कोटा नयापुरा निवासी मनन भार्गव व कुशराज सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं, तीन नाबालिग को पकड़कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। 

उदयपुर जिले का टॉप 10 में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर जिले में लूट डकैती सहित कई मामलों में फरार चल रहे हैं टॉप टेन में शुमार पांच हजार रुपये इनामी अभियुक्त गमेर सिंह उर्फ राजू को सलूंबर थाना पुलिस ने रविवार को उसके गांव इसरवास से गिरफ्तार कर लिया गया। यहां वह नंगी तलवार लेकर राहगीरों को डरा धमका रहा था।

उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में टॉप 10 वांछित अभियुक्तों व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला व सीओ सलूंबर सुधा पालावत के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है। रविवार को थाना अधिकारी सलूंबर हनवंत सिंह सोढ़ा को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त गमेर सिंह अपने गांव में नंगी तलवार लेकर राहगीरों को डरा धमका रहा है। सूचना पर टीम अभियुक्त के गांव इसर वास पहुंची और लोगों को धमकाते गमेर सिंह को नंगी तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त गमेर सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है। हत्या लूट डकैती पिस्टल से डरा धमका कर फिरौती मांगने अवैध हथियारों की तस्करी करने का आदतन अपराधी है। उसके विरूद्ध उदयपुर जिले के सूरजपोल हिरण मगरी गोवर्धन विलास मावली सुखेर हाथीपोल गोपालपुरा प्रताप नगर व सलूंबर आदि थानों में करीब 28 गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्त थाना भूपालपुरा सूरजपोल व सलूंबर में दर्ज प्रकरणों में करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी कार्यालय द्वारा 5 हजार रुपये का नगद इनाम घोषित कर रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed