फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police operation to rescue the car stuck in the Khari river of Jalore due to heavy rain

Rajasthan: बारिश से आफत, खारी नदी में कार बहने से 14 लोगों की अटकी जान, पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sat, 13 Aug 2022 10:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 13 Aug 2022 10:49 AM IST
सार


झमाझम बारिश की वजह से जालोर खारी नदी उफान पर है। चांदना देवदा मुख्य ग्रेवल सड़क मार्ग पर एक मारुति कार पानी के तेज बहाव में फंस गई। कार में सवार 14 लोगों की जान पर आफत बन आई। 

विज्ञापन
Police operation to rescue the car stuck in the Khari river of Jalore due to heavy rain
खारी नदी में कार को निकालने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान में हो रही झमाझम बारिश लोगों के लिए आफत साबित हो रही है। जालोर खारी नदी उफान पर है। शनिवार को सियाणा के निकट चांदना देवदा मुख्य ग्रेवल सड़क मार्ग पर एक मारुति कार पानी के तेज बहाव की वजह से फंस गई। कार में सवार 14 लोगों की जान पर आफत बन आई। पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि झमाझम बरसात के साथ खारी नदी में अचानक पानी बढ़ गया। नदी में उफान की वजह से सड़क पर आए पानी ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार नदी में बह गई। कार में सवार लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। मारुति कार के फंसने की सूचना पर चौकी प्रभारी भूराराम, कांस्टेबल रामनिवास बिश्नोई अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम का पिछले 3 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, जालोर पुलिस बागरा थाना अधिकारी तेजू सिंह का कहना है कि फंसी कार को निकालने के लिए ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed