{"_id":"62f7345621187a44260913d9","slug":"police-operation-to-rescue-the-car-stuck-in-the-khari-river-of-jalore-due-to-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बारिश से आफत, खारी नदी में कार बहने से 14 लोगों की अटकी जान, पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बारिश से आफत, खारी नदी में कार बहने से 14 लोगों की अटकी जान, पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Sat, 13 Aug 2022 10:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:49 AM IST
सार
झमाझम बारिश की वजह से जालोर खारी नदी उफान पर है। चांदना देवदा मुख्य ग्रेवल सड़क मार्ग पर एक मारुति कार पानी के तेज बहाव में फंस गई। कार में सवार 14 लोगों की जान पर आफत बन आई।
विज्ञापन
खारी नदी में कार को निकालने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में हो रही झमाझम बारिश लोगों के लिए आफत साबित हो रही है। जालोर खारी नदी उफान पर है। शनिवार को सियाणा के निकट चांदना देवदा मुख्य ग्रेवल सड़क मार्ग पर एक मारुति कार पानी के तेज बहाव की वजह से फंस गई। कार में सवार 14 लोगों की जान पर आफत बन आई। पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।
बताया गया है कि झमाझम बरसात के साथ खारी नदी में अचानक पानी बढ़ गया। नदी में उफान की वजह से सड़क पर आए पानी ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार नदी में बह गई। कार में सवार लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। मारुति कार के फंसने की सूचना पर चौकी प्रभारी भूराराम, कांस्टेबल रामनिवास बिश्नोई अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम का पिछले 3 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, जालोर पुलिस बागरा थाना अधिकारी तेजू सिंह का कहना है कि फंसी कार को निकालने के लिए ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है।