{"_id":"643840a2fbd7ed0fd50982a5","slug":"police-lathicharge-case-on-bjp-workers-in-alwar-bjp-state-president-cp-joshi-met-dgp-umesh-mishra-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने DGP मिश्रा से की मुलाकात, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने DGP मिश्रा से की मुलाकात, जांच की मांग
Thu, 13 Apr 2023 11:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:19 PM IST
सार
अलवर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर में पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी उमेश मिश्रा से मुलाकात की और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग रखी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- राजस्थान में अराजकता हो रही है। जनता और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, दुराचार और आये दिन घटनाओं से परेशान बीजेपी महिला, किसानों और युवाओं के हक के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। जोशी ने कहा पुलिस द्वारा मीडिया कर्मी के ऊपर लाठीचार्ज किया, तो विधायक संजय शर्मा ने बीच बचाव किया। विधायक पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिसकर्मियों ने उनको टारगेट बनाया और लगातार वार करते गए, पुलिस का वीभत्स रूप कांग्रेस के शासन में भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विधायक संजय शर्मा ICU में भर्ती हैं
जोशी ने कहा-एक पुलिस अधिकारी द्वारा रोकने का प्रयास करने के बावजूद भी एक जनसेवक विधायक पर पुलिस का लगातार डंडे बरसाना इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा विधायक संजय शर्मा ICU में भर्ती हैं। हमने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि इसकी जांच करें और दोषी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर उचित दंड दिया जाए।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा आश्चर्य होता है कि राजस्थान सरकार आतंकवादियों को दंड नहीं देकर, उसके विपरीत जो जनप्रतिनिधि जनता की आवाज के लिए संघर्ष कर रहा है, उसके ऊपर इस प्रकार का प्रहार करवाती है। जो बहुत ही दुखद है। लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।राजस्थान में कांग्रेस सरकार को जहां कार्यवाही करनी चाहिए। बम ब्लास्ट में आतंकवादियों द्वारा 71 लोगों को मार दिया जाता है ,वहां तो सरकार ध्यान नहीं दे रही है और जनप्रतिनिधियों पर इस प्रकार बर्बरता पूर्वक लाठी बरसाना कांग्रेस सरकार की स्पष्ट नीति को दर्शाता है। आज कांग्रेस के शासन में महिलाओं, किसानों, युवाओं, पर अत्याचार हो रहे हैं।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था की स्थिति कांग्रेस के शासन में उड़ चुकी
राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति कांग्रेस के शासन में निश्चित रूप से उड़ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी उनके हक के लिए संघर्ष कर रही है।प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के साथ डीजीपी उमेश मिश्रा से मिलने के दौरान सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सर्राफ,जिला प्रमुख रमा चौपड़ा मौजूद रहे।