फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   police found 12th class student in Bharatpur Within 24 hours of kidnapping demanded for 20 lakhs to releive

Bharatpur: अपहरण के 24 घंटे के अंदर 12वीं के छात्र को पुलिस ने ढूंढा, परिजनों से 20 लाख की मांगी थी फिरौती

Sat, 13 May 2023 12:21 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 12:21 PM IST
सार

इरफान के पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। दूसरी तरफ किडनैपर्स ने इरफान के घर फोन कर 20 लाख की फिरौती मांगी। इरफान के परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस इरफान को ढूंढने में लग गई। देर रात पुलिस ने इरफान को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया।

विज्ञापन
police found 12th class student in Bharatpur Within 24 hours of kidnapping demanded for 20 lakhs to releive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भरतपुर में 12वीं क्लास के एक स्टूडेंट को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और देर रात ही छात्र को उन्होंने छुड़ा लिया। मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। किडनैपिंग के बाद स्टूडेंट के परिजनों से 20 लाख की फिरौती मांगी गई थी।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
भरतपुर जिले की डीग कस्बे में 12 मई की शाम को किले के पास से छात्र का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, भियांडी का रहने वाला 12वीं का स्टूडेंट इरफान पढ़ाई के लिए डीग बस स्टैंड के पास कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार शाम को किले के पास 4 लोग आए और इरफान को घसीटते हुए कार में बैठाकर उसे अपने साथ ले गए। इरफान के पड़ोसियों ने शोर भी मचाया लेकिन जब तक किडनैपर्स स्टूडेंट को लेकर फरार हो चुके थे।

विज्ञापन

किडनैपर्स ने छात्र के परिजनों से मांगी 20 लाख की फिरौती
इरफान के पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। दूसरी तरफ किडनैपर्स ने इरफान के घर फोन कर 20 लाख की फिरौती मांगी। इरफान के परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस इरफान को ढूंढने में लग गई। देर रात पुलिस ने इरफान को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया। वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगतार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed