{"_id":"652e39014bd1911d970cb659","slug":"police-encounter-on-the-border-of-rajsamand-and-pali-districts-one-smuggler-died-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand: पुलिस की गोली से एक तस्कर ढेर; राजसमंद और पाली जिले के बॉर्डर पर देर रात हुई मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand: पुलिस की गोली से एक तस्कर ढेर; राजसमंद और पाली जिले के बॉर्डर पर देर रात हुई मुठभेड़
Tue, 17 Oct 2023 01:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:04 PM IST
सार
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि राजसमंद और पाली जिले के बॉर्डर पर देर रात तस्करों की गोलीबारी के बाद जवाबी फायरिंग में एक तस्कर की गोली लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
तस्करी में इस्तेमाल की गई कार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद और पाली जिले के बॉर्डर पर देर रात दिवेर पुलिस की नाकेबंदी के दौरान कार रुकवाने पर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
दिवेर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भागते तस्करों पर फायरिंग की उस दौरान एक तस्कर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस और तस्करों की मुठभेड़ के चलते मौके से तस्कर पाली जिले की बॉर्डर पर कार छोड़कर भाग गए, जिसमें एक तस्कर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार कार में अवैध रूप से अफीम डोडा चूरा होने की बात सामने आ रही है। मामला पाली जिले के हिवाड़ा पुलिस सर्किल का है। बताया जा रहा है दोनों जिले के आला अधिकारी घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजसमंद जिले के पुलिस के आला अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं। मृतक तस्कर की बॉडी को पाली जिले के नाडोल स्थित अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद दिवेर हिवड़ा मार्ग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव के तहत राजसमंद पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में पूरे जिले में अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध मादक पदार्थ, शराब आदि गतिविधियों को लेकर जगह-जगह नाकेबंदी एवं साधिक्त ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान रात्रि को दिवेर थाना पुलिस ने दिवेर हिवाड़ा मार्ग पर नाकेबंदी की थी। इस मार्ग पर पूर्व में भी तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करने की घटना हो चुकी है।
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि पाली जिले में राजसमंद पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों का पीछा किया इस दौरान मादक पदार्थ तस्करों की फायरिंग के जवाब में एक तस्कर को गोली लग गई।