फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police constable's wife sexual harassment in Rajasthan

राजस्थान में पुलिसकर्मी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, फोटो दिखाकर करता था ब्लैकमेल

Tue, 14 May 2019 02:44 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Tue, 14 May 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Police constable's wife sexual harassment in Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक पुलिसकर्मी की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति ने डूंगरपुर जिले के एक कांस्टेबल की पत्नी को रिजर्व पुलिस लाइन से उठाकर खेरवाड़ा ले जाकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


पीड़िता की रिपोर्ट पर ऋषभदेव थाने के भूधर निवासी सुरेश पुत्र कन्हैयालाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना सात मई की बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता दो वर्ष पूर्व खेरवाड़ा में कोचिंग करने जाती थी। आरोपी भी वहां पर कोचिंग के लिए आता था। वहां पर दोनों के बीच पहचान हुई। 
विज्ञापन


आरोपी पीड़िता का नंबर लेकर उससे बात करने लगा। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता का अश्लील फोटो ले लिया। फोटो के नाम पर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करता था। उसने डराकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया, सात मई को रिजर्व पुलिस लाइन में आकर आरोपी मुझे जबरन खेरवाड़ा के आगे अपने दोस्त के यहां ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी को बता देने की बात कहकर ब्लैकमेल करता रहा। रिपोर्ट के बाद से आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed