फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police constable dismissed and CI suspended in Bikaner gangrape murder case

Bikaner: दलित छात्रा से गैंगरेप-हत्या के मामले में पुलिस कांस्टेबल बर्खास्त, CI निलंबित, एक अन्य आरोपी पकड़ाया

Sat, 24 Jun 2023 09:58 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 24 Jun 2023 09:58 AM IST
सार

बीकानेर में दलित युवती से गैंगरेप के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और युवक के गिरफ्तार किया है। वहीं, वारदात में शामिल कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है और एक सीआई को निलंबित भी किया गया है।

विज्ञापन
Police constable dismissed and CI suspended in Bikaner gangrape murder case
कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीाण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले के खाजूवाला में दलित छात्रा से गैंगरेप और हत्या के मामले में आरोपी कांस्टेबल मनोज कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। घटना के तीन दिन बाद कांस्टेबल को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य आरोपी राकेश को भी पकड़ा है। मामले में पुलिस ने 3 अन्य आरोपियों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राकेश और तीन अन्य आरोपियों ने मुख्य आरोपी दिनेश बिश्नोई की भागने में मदद की थी। 

विज्ञापन


बतादें कि दलित छात्रा की मौत के बाद उसके परिजन और  ग्रामीण खाजूवाला में धरने पर बैठे हुए थे। वे आरोपियों की गिरफ्तारी और उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके बाद शुक्रवार देर शाम तत्कालीन सीआई अरविंद सिंह शेखावत को निलंबित कर दिया गया। वहीं, अफसरों ने मृतका के परिजनों को भरोसा दिया कि मुख्य आरोपी दिनेश विश्नोई को जल्द गिरफ्तार कर दिया जाएगा। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने धरना खत्म कर मृतक युवती के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


पुलिस की छवि हुई धूमिल
बीकानेर एसपी तेजस्वी गौतम का कहना है कि तत्कालीन एसएचओ द्वारा आरोपी को संरक्षण देने, बदमाश प्रवृत्ति के लोगों के थाने में आने और पुलिस जीप में बैठकर वीडियो-फोटो बनाने और वायरल करने से पुलिस की छवि भी धूमिल हुई है। युवती के पिता को प्रताड़ित करने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। आईजी ओमप्रकाश ने मुख्य आरोपी दिनेश की गिरफ्तारी के लिए 25000 हजार का इनाम घोषित किया है। इससे पहले बीकानेर रेंज पुलिस आईजी ओमप्रकाश और एसपी तेजस्वी गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों के साथ वार्ता हुई थी । जिसमें मृतका के परिवार को 25 लाख रुपए देने, एक सदस्य को संविदा पर नौकरी लगाने, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने पर सहमति बनी थी। नए समझौते में यह तथ्य भी यथावत रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी ने बनाई जांच कमेटी
इधर, भाजपा भी खाजूवाला में दलित महिला के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले पर आक्रामक है। मामले की विस्तृत जांच के लिए बीजेपी ने अपने स्तर पर एक कमेटी बनाई है। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश स्तरीय कमेटी में एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, विधायक अनिता भदेल और जोधपुर नगर निगम की महापौर वनिता सेठ को शामिल किया है। ये कमेटी खाजूवाला कस्बे में जाकर मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सीपी जोशी को सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed