फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police caught three thieves in Hanumangarh recovered 18 bikes, 10 chassis and 5 scrap engines

Hanumangarh News: पुलिस ने तीन शातिर चोर पकड़े, 18 बाइक, 10 चेसिस और 5 स्क्रैप इंजन बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ

Thu, 29 Feb 2024 02:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 29 Feb 2024 02:48 PM IST
सार

एसपी विकास सांगवान ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक चोर नशे का आदी है। जो नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
Police caught three thieves in Hanumangarh recovered 18 bikes, 10 chassis and 5 scrap engines
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ की टाउन पुलिस ने डीएसटी टीम के सहयोग से 3 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने इलाके में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। चोरी की निशानदेही पर रोहित कबाड़िया के पास से 18 चोरी की बाइक, 10 चेसिस और 4 स्क्रैप इंजन बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


एसपी विकास सांगवान ने बताया कि मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। चोर कनु नशे का आदी है। जो नशे की लत की पूर्ति करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। चोरों के पास से 18 बाइक, 10 चेसिस और 4 स्क्रैप इंजन बरामद हुए है। सभी बाइक मुख्य आरोपी कनु की निशानदेही पर बरामद की गई हैं। जिसके बाद 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

 
शातिर चोर कनु चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उसके बाद सभी बाइक को रोहित नाम के कबाड़ी को बेच देता था। पुलिस ने रोहित को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि चोरी की बाइकों में से कई के चेसिस और इंजन नंबर को मिटाया गया है। इन सभी बाइक की एफएसएल टीम की मदद से चेसिस नंबर और अन्य तरीके से असली मालिक का पता लगाया जाएगा। ताकि, कानूनी कार्रवाई में मदद मिल सके। टाउन पुलिस से सभी 18 बाइक की डिटेल साझा की हैं, ताकि असली मालिक थाने में आकर बाइक देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चोरी का दर्ज हुआ था मामला
टाउन थानाधिकारी रामचन्द्र कस्वां ने बताया कि देवेन्द्र पुत्र दलीप जाट निवासी भांभूवाली ढाणी हनुमानगढ़ ने थाने में आकर रिपोर्ट दी थी कि उसने बाइक सेंट्रल पार्क हनुमानगढ़ टाउन के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद वह पास लौटा तो बाइक नहीं मिली। इसी मामले में पुलिस ने टीम गठित की और तीन शातिर चोर पकड़े गए।

 
मुख्य आरोपी निकला पंजाब का रहने वाला
एसपी विकास सांगवान ने बताया कि पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से मुख्य आरोपी पंजाब के अबोहर का निवासी निकला। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान कनू (36) पुत्र पोखरदास सोनी निवासी बड़ा पुल्ल हाउस नम्बर 263, गली नम्बर 02 नई आबादी छोटी पोहड़ी अबोहर पुलिस थाना सीटी नम्बर 02 अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब, प्रिन्स (30) पुत्र राजेन्द्र अरोड़ा निवासी मीरा कॉलोनी हनुमानगढ़ टाउन और रोहित (36) पुत्र सुभाषचन्द्र उर्फ टैनी अरोड़ा निवासी वार्ड 36 हनुमानगढ़ टाउन के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed