फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police caught 2518 miscreants in Bharatpur range

Bharatpur: भरतपुर रेंज में पुलिस का विशेष अभियान, हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर क्रिमिनल समेत 2518 बदमाश गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2023 06:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 29 Mar 2023 06:23 PM IST
सार

भरतपुर रेंज में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 4 जिलों में 228 हिस्ट्रीशीटर और 15 हार्डकोर क्रिमिनल समेत 2518 बदमाश गिरफ्तार किया है। सीएम गहलोत के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Police caught 2518 miscreants in Bharatpur range
भरतपुर पुलिस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर अवांछित गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान में सोमवार को भरतपुर रेंज में कार्रवाई की गई। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि एडीजी क्राइम दिनेश एनएम के सुपरविजन में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वांछित अपराधी और अन्य असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के खिलाफ कार्रवाई के तहत सोमवार को भरतपुर रेंज के चारों जिलों भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार ज़िलों में अपराधियों की धरपकड़, 2518 बदमाश गिरफ्तार
मिश्रा ने बताया कि सोमवार को इस अभियान में करीब 3750 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 500 टीमों ने कार्रवाई में भाग लेकर 2860 स्थानों पर दबिश देकर 2518 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियान में भरतपुर पुलिस ने 805, धौलपुर पुलिस ने 460, करौली पुलिस ने 530 और सवाई माधोपुर पुलिस ने 723 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

भरतपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव ने नियंत्रण कक्ष से कमान संभाली और रेंज के चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने फील्ड में रहकर कार्रवाई का नेतृत्व किया। दिनेश एमएन ने बताया कि सोमवार को भरतपुर रेंज के चारों जिलों में पुलिस की 500 से अधिक टीमों ने 2860 स्थानों पर दबिश देकर 228 हिस्ट्रीशीटर, 15 हार्डकोर, 376 स्थाई वारंटी, उद्घोषित अपराधी, मफरुर और गिरफ्तारी वारंट में वांछित अपराधी ओर जघन्य अपराधों में वांछित 109 अपराधियों समेत कुल 200 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा कर शांति भंग कर रहे 48 आदतन अपराधियों समेत कुल 1500 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।


एक बंदूक, 23 कट्टा, एक पिस्टल, 25 कारतूस, पांच धारदार हथियार जब्त
आईजी ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत 31 प्रकरण दर्ज कर 32 अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बंदूक, 23 कट्टा, एक पिस्टल और 25 कारतूस और पांच धारदार हथियार जब्त किए गए। आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किए गए 68 प्रकरणों में 68 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 2703 देसी शराब के पव्वे, 191 लीटर हथकढ़ शराब और एक वाहन जब्त किया गया है।

अवैध खनन में पांच मामले दर्ज
एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में एक व्यक्ति से 4 किलो 320 ग्राम गांजा जब्त किया गया। एडीजी क्राइम ने बताया कि अवैध खनन के तहत पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 21.5 टन बजरी के साथ पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई हैं। साइबर ठगी के 5 प्रकरणों में 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 13 लाख 47 हजार 520 रुपये के साथ 15 मोबाइल, 43 सिम, 14 फर्जी एटीएम और 3 वाहन जब्त किए गए। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर जुआ सट्टा करने वालों के विरुद्ध आरपीजीओ एक्ट में 57 प्रकरण दर्ज कर 98 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दांव पर लगे 76 हजार 876 रुपये और सट्टा उपकरण जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed