{"_id":"615af6318ebc3e09973719ea","slug":"police-baton-charged-farmers-in-hanumangarh-rajasthan-who-were-protesting-to-start-the-procurement-of-paddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: हनुमानगढ़ में किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, धान खरीद के लिए प्रदर्शन कर रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: हनुमानगढ़ में किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, धान खरीद के लिए प्रदर्शन कर रहे थे
Mon, 04 Oct 2021 06:35 PM IST
सुभाष कुमार
हनुमानगढ़
हनुमानगढ़
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 04 Oct 2021 06:35 PM IST
सार
किसान अपने पूर्वनियोजित कार्यक्रम के तहत आज सुबह धान से भरी ट्रॉलियां लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे और वहां प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ जिले में धान खरीद के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया ।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस द्वारा किसानों के ऊपर लाठीचार्ज का मामला सामने आया है । किसान कलेक्ट्रेट में धान खरीद की मांग करने पहुंचे थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी धान की खरीद अबतक शुरू नहीं हो पाई है। इसे लेकर किसान अपने पूर्वनियोजित कार्यक्रम के तहत आज सुबह धान से भरी ट्रॉलियां लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे और वहां प्रदर्शन कर रहे थे।
पुलिस ने गेट बंद कर किसानों को रोकने की कोशिश की लेकिन फिर भी किसान अंदर पहुंचने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करना शुरु कर दिया। इसमें कुछ किसानों के घायल होने की खबर सामने आई है जिन्हें अस्पताल में ले जाया गया है।
किसानों की संख्या कम थी फिर भी पुलिस भीड़ को संभालने में नाकाम रही और लाठीचार्ज का सहारा लिया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर किसानों को उकसा रहा है। लाठीचार्ज के बाद किसानों की भीड़ कम हो गई लेकिन धान की ट्रॉलियां परिसर के गेट के सामने ही खड़ी रही।
विज्ञापन
किसानों का आरोप है कि मंडियों में धान 1700 से 1750 रुपए क्विंटल तक बिक रहा है। यह दाम एमएसपी से भी कम है। किसान इसलिए सरकार से धान खरीद की मांग कर रहे हैं।
इस लाठीचार्ज का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज करते हुए दिखाई दे रही है।

#WATCH | Rajasthan: Police baton-charged farmers who were protesting at the District Collectorate office in Hanumangarh demanding to start the procurement of paddy pic.twitter.com/aoHupt5XWl
— ANI (@ANI) October 4, 2021