{"_id":"64abb6be614c6b90580dfd17","slug":"police-arrested-two-people-while-taking-action-on-illegal-mining-in-dholpur-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: खनन माफिया पर पुलिस की कार्रवाई, 400 ट्रॉली अवैध बजरी को किया खुर्द-बुर्द, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: खनन माफिया पर पुलिस की कार्रवाई, 400 ट्रॉली अवैध बजरी को किया खुर्द-बुर्द, दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 10 Jul 2023 01:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:15 PM IST
सार
चंबल नदी पर अवैध खनन पर बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 400 ट्रॉली अवैध बजरी स्टॉक को खुर्द-बुर्द किया। साथ ही दो बजरी माफिया को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़ी गई बजरी पर कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंचनपुर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना इलाके में बजरी से भरी दो और पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अंगद शर्मा ने बताया घड़ियाल अभ्यारण क्षेत्र होने की वजह से चंबल नदी से निकाली गई अवैध बजरी को रोकने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं। हवाई फायरिंग करने के बाद जब ट्रैक्टर चालक नहीं रुका तो पुलिस ने ट्रैक्टर के पहियों में गोली मारकर उसे जब्त कर लिया। इसी दौरान मौके से भाग रहे माफिया को भी पुलिस ने पीछाकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बजरी माफिया दामोदर (45) पुत्र रोशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बकरी के साथ दूसरी कार्रवाई करते हुए कंचनपुर थाना पुलिस ने न्यू रिंग रोड से बजरी से भरे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जब्त किया। यहां से माफिया पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। रविवार को ही कंचनपुर थाना पुलिस ने पत्थरों के अवैध खनन के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए हांसई मोड़ से अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर एक माफिया लज्जाराम 30 पुत्र जरदान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
400 ट्रॉली के बजरी के स्टॉक को किया नष्ट
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बसई डांग थाना पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। बसई डांग थाना पुलिस ने जोगिया पुरा गांव में सरकारी स्कूल के खेल मैदान में 400 ट्रॉली बजरी के स्टॉक को जेसीबी की सहायता से नष्ट कराया है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।