{"_id":"64251c0d2413f3256d0f5999","slug":"police-arrested-two-operatives-of-lawrence-gang-in-sriganganagar-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: श्रीगंगानगर में लॉरेन्स गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, 12 बोर के पिस्तौल व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: श्रीगंगानगर में लॉरेन्स गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, 12 बोर के पिस्तौल व कारतूस बरामद
Thu, 30 Mar 2023 02:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 30 Mar 2023 02:23 PM IST
सार
थाना कोतवाली पुलिस ने बीती रात लॉरेन्स गैंग के दो गुर्गों को हथियारों सहित दबोचने में सफलता हासिल की। भागने में दोनों आरोपियों के पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर में कुख्यात अपराधियों एवं गैंगस्टरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में बुधवार देर रात थाना कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी में लॉरेन्स गैंग के दो गुर्गों को हथियारों सहित दबोच लिया। पुलिस से बचकर भागने के चक्कर में बाइक से गिरे बदमाशों के पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर परिस देशमुख ने बताया कि थानाधिकारी कोतवाली देवेन्द्र सिंह टीम के साथ नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान तीन पूली के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका गया तो युवक भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक स्लिप होकर गिर गई। हादसे में दोनों युवकों के पैर में चोट आई है। एसपी देशमुख ने बताया कि युवक अनुज बिश्नोई पुत्र ओमप्रकाश थापन उम्र 22 साल और सियाराम बिश्नोई पुत्र मुकेश कुमार थापन उम्र 23 साल निवासी सुखचैन थाना बहाववाला जिला फाजिल्का पंजाब को काबू कर अनुज के पास से एक पिस्तौल 12 बोर लोडेड एक कारतूस एवं अतिरिक्त एक जिंदा कारतूस और सीयाराम के पास स्व दो कारतूस जिन्दा 12 बोर जब्त किए गए।
विज्ञापन
दोनों बदमाशों के कब्जे से काले रंग की बिना नम्बर की मोटरसाइकिल जिसके चेसिस और इंजन नम्बर मिटाए हुए हैं, बरामद की गईं। मामले में पुलिस थाना कोतवाली में अभियोग सं. 127/23 जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया।
व्यापारियों को रंगदारी के धमकाते थे आरोपी
उक्त दोनों आरोपी लॉरेन्स गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और लॉरेन्स के भाई अनमोल उर्फ भानू के निर्देशानुसार प्रतिष्ठित व्यापारियों को रंगदारी देने के लिए हथियार के बल पर धमकाने का कार्य करते हैं। पूर्व में भी शहर में व्यापारियों के धमकी देने एवं रेकी करने के लिए आ चुके हैं। गत रात्रि किसी व्यक्ति को रंगदारी के दबाव बनाने के लिए फायरिंग करने के लिए शहर में आए। जिनसे पूर्व में कारित की गई वारदात एवं बरामद हथियार व मोटरसाइकिल के बारे में गहनता से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल भगवान सिंह 2115 एवं रामप्रताप 1596 की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।