{"_id":"6260211819df5a4376580639","slug":"police-arrested-two-accused-selling-fake-gold-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जैसलमेर किले की खुदाई में चार किलो सोना मिलने का दावा कर बेच रहे दो ठग गिरफ्तार, 4.50 लाख में सौदा हुआ तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जैसलमेर किले की खुदाई में चार किलो सोना मिलने का दावा कर बेच रहे दो ठग गिरफ्तार, 4.50 लाख में सौदा हुआ तय
Wed, 20 Apr 2022 08:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:34 PM IST
सार
बाड़मेर में गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर है। ग्रामीण का भरोसा जीतने के लिए उन्होंने उसे सोने के दो टुकड़े दिए थे। जांच में दोनों असली साबित हुए, लेकिन बाकी का सोना नकली बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर में पुलिस ने ठगी की वारदात को अंजाम देने से पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जैसलमेर किले की खुदाई में चार किलो सोना मिलने का दावा कर ग्रामीण से सौदा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जालौर के गांव नादिया निवासी दरगा राम पुत्र चौपाल राम बागरी (25) और गांव पमाणा निवासी मंगलाराम बागरी पुत्र रगाराम (32) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली की गांव डूगेरो का तला में दो व्यक्ति जैसलमेर के किले की खुदाई में चार किलो सोना मिलना बताकर एक ग्रामीण से 4.50 लाख में सौदा कर रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, सीओ आनंद सिंह के सुपरविजन और थानाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में एसआई जितेंद्र सिंह व अन्य की एक विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को ठगी होने के प्रति सजग किया। साथ ही ग्रामीण को नकली सोना देकर कर ठगी का प्रयास करने वाले दरगाराम और मंगलाराम को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नकली सोने जैसी धातु बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य वारदात खुलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
ग्रामीण केसर सिंह ने पुलिस को एक लिखित रिपोर्ट दी। उसने पुलिस को बताया कि उसे दो व्यक्ति मिले। जिन्होंने खुदाई में चार किलो सोना मिलना बताया ओर सोने के दो टुकड़े दिए। जिसकी जांच करवाई तो वह सही निकला। फिर भरोसे में लेकर 4.50 लाख में पूरा सोना बेचने का सौदा किया।