{"_id":"63fcdeeff6f972bccc0d5649","slug":"police-arrested-two-accused-of-bike-theft-false-fir-lodged-in-jaipur-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीमा की रकम लेने जीजा-साले ने कराई बाइक चोरी की झूठी रिपोर्ट, पुलिस ने पकड़ा, पांच बाइक भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीमा की रकम लेने जीजा-साले ने कराई बाइक चोरी की झूठी रिपोर्ट, पुलिस ने पकड़ा, पांच बाइक भी बरामद
Mon, 27 Feb 2023 11:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:03 PM IST
सार
जयपुर में गिरफ्तार किए गए आरोपी जीजा-साले ने पावर बाइक चोरी का झूठा केस दर्ज कराय था। वे बीमा की रकम लेना चाहते थे। पुलिस जांच की तो दोनों शातिर चोर निकले, उनके पास से चोरी की अन्य बाइक भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में महंगी पावर बाइक को फाइनेंस पर खरीदकर बीमा क्लेम लेने के लिए जीजा-साले ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आना दूदू पुलिस ने इस झूठे मामले का खुलासा कर जीजा-साले बनवारी लाल रैगर (23) निवासी गणेश कॉलोनी और हंसराज रैगर (24) निवासी पडासौली थाना दूदू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की दो और तीन अन्य संदिग्ध बाइक भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
एसपी राजीव प्रचार ने बताया कि 8 जनवरी को बनवारी लाल ने दूदू पुलिया के पास राशन की दुकान के सामने से 4 जनवरी को बाइक चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाना दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आया कि परिवादी बाबूलाल ने बाइक फाइनेंस पर ली थी, जिसकी एक भी किश्त उसने जमा नहीं की थी। उसने अपने साले हंसराज के साथ मिलकर महंगी पावर बाइक का बीमा क्लेम उठाने के लिए चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पावर बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाबूलाल का साला हंसराज उसे चला रहा था। सोमवार को पुलिस टीम ने दोनों को उसी बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की एक बाइक के साथ तीन अन्य बाइक भी मिली हैं। पुलिस आरोपियों से वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन