{"_id":"65b906a952103743bd0d5f6d","slug":"police-arrested-three-accused-who-stole-jcb-in-jaisalmer-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: जेसीबी चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने एक महीने बाद पकड़ा, पहचान के लिए खंगाले 250 सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: जेसीबी चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने एक महीने बाद पकड़ा, पहचान के लिए खंगाले 250 सीसीटीवी
Tue, 30 Jan 2024 07:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 Jan 2024 07:54 PM IST
सार
जेसीबी चोरी करने वाले आराोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब जाकर सफलता मिली। अभी तक जेसीबी बरामद नहीं की जा सकी है, पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर से जेसीबी चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने एक महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों चोर बालोतरा जिले के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब कहीं सफलता मिली। हालांकि, अभी तक जेसीबी बरामद नहीं की जा सकी है, पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए तीनों चोर गणेशराम (24), चेतनराम (28) और मगराज (21) 22 दिसंबर को जैसलमेर घूमने आए थे। देदानसर रोड़ पर रात को नाथुराम भाट की जेसीबी खड़ी देखी तो तीनों के मन में उसे चोरी करने का आइडिया आया। 25 दिसंबर को जेसीबी चुराने के लिए तीनों दुबारा जैसलमेर आए और करीब 1 बजे जेसीबी लेकर फरार हो गए। आरोपी इतने शातिर थे कि जेसीबी में डीजल डलवाने के लिए पंप पर नहीं जाना पड़े, इसलिए वह डीजल साथ लाए थे।
विज्ञापन
देवीकोट पर तोड़ा जीपीएस
पुलिस ने बताया कि चोरों ने जेसीबी में लगा जीपीएस ट्रेकर देवीकोट कस्बे में तोड़ा और फिर बालोतरा चले गए। तीनों आरोपी जेसीबी चलाने का काम ही करते हैं। उन्होंने सोचा था कि जेसीबी चुराकर किसी के यहां लगा देंगे। शहर कोतवाल सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि तीनों आरोपियों से जेसीबी को लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन